वायरल

Viral Video: भोजन करने के बाद पेड़ की डाल पर सुकून से सोते दिखे कई शेर, वीडियो देख हैरान रह जाएंगे आप

सोशल मीडिया पर शेरों के एक समूह का हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भोजन करने के बाद कई शेर पेड़ की टहनी पर सुकून से सोते हुए दिखाई दे रहे हैं. वैसे तो शेर आमतौर पर जमीन पर ही सोते हैं, ऐसे में पेड़ की टहनी पर आराम फरमाते शेरों के समूह को देख लोग काफी हैरान नजर आ रहे हैं.

Viral Video: भोजन करने के बाद पेड़ की डाल पर सुकून से सोते दिखे कई शेर, वीडियो देख हैरान रह जाएंगे आप
पेड़ पर सोते दिखे कई शेर (Photo Credits: Instagram)

Lions Viral Video: इसमें कोई दो राय नहीं है कि पूरे जंगल में शेरों (Lions) का राज चलता है, इसलिए शेर को जंगल का राजा (King of Forest) कहा जाता है. इनका जंगल में ऐसा दबदबा होता है कि अन्य जंगली जानवर (Wild Animals) भी उनसे खौफ खाते हैं. वैसे तो शेर अकेला ही अपने शिकार का काम तमाम करने के लिए काफी है, लेकिन अगर उनका पूरा समूह एक साथ दिख जाए तो फिर क्या कहना. इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर शेरों के एक समूह (Group Of Lions) का हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें भोजन करने के बाद कई शेर पेड़ की टहनी पर सुकून से सोते हुए दिखाई दे रहे हैं. वैसे तो शेर आमतौर पर जमीन पर ही सोते हैं, ऐसे में पेड़ की टहनी पर आराम फरमाते शेरों के समूह को देख लोग काफी हैरान नजर आ रहे हैं. यह वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है.

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर waowafrica नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे देख लोग काफी हैरान दिखाई दे रहे हैं. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दर्ज कराई हैं. एक यूजर ने लिखा है- शेरों का खूबसूरत परिवार, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा है- बहुत खूब! मैं नहीं जानता था कि शेर पेड़ों पर भी चढ़ जाते हैं. अद्भुत फुटेज... यह भी पढ़ें: Viral Pic: झाड़ियों में छुपे शेर के पास पहुंची रेस्क्यू टीम, फिर जो हुआ जानकर हर कोई रह गया हैरान

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Waow Africa (@waowafrica)

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि शेरों का एक बड़ा दल बड़े ही आराम से पेड़ के ऊपर बैठकर आराम फरमा रहा है. कई शेर पेड़ की ऊंचाई पर एक मोटी सी डाल पर सुकून से सो रहे हैं. वहीं एक हाथी भी जंगल के एक छोर से निकलता हुआ दिखाई दे रहा है. हाथी शेरों को डिस्टर्ब किए बिना ही टहल रहा है, जबकि शेरों का समूह भी अपने सोने के कार्यक्रम को राजी रखते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2022 09:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).