Friendly Seal! स्कूबा डाइवर को गले लगाकर सील ने दी जादू की झप्पी, मनमोहक वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर एक बहुत ही मनमोहक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें गहरे समंदर में एक सील स्कूबा डाइवर को गले लगाकर जादू की झप्पी दे रहा है. फ्रेंडली सील को गले लगाते देख स्कूबा डाइवर भी उसे हग किया और इस लम्हे का आनंद लिया. इतना ही नहीं गले लगाने वाले सील की स्कूबा गोताखोर ने पीठ भी थपथपाई.
Friendly Seal Viral Video: कहते हैं कि इंसान एक-दूसरे के प्रति जितने वफादार नहीं होते हैं, उससे कही ज्यादा वफादार इंसानों के लिए जानवर, पशु या पक्षी होते हैं. आपने भी बेजुबान जानवरों, पशु या पक्षियों की इंसानों के लिए वफादारी के कई उदाहरण देखे होंगे. इस बीच सोशल मीडिया पर एक बहुत ही मनमोहक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें गहरे समंदर में एक सील (Seal) स्कूबा डाइवर (Scuba Diver) को गले लगाकर जादू की झप्पी दे रहा है. फ्रेंडली सील को गले लगाते देख स्कूबा डाइवर ने भी उसे हग (Seal Hugs Scuba Diver) किया और इस लम्हे का आनंद लिया. इतना ही नहीं गले लगाने वाले सील की स्कूबा गोताखोर ने पीठ भी थपथपाई. इस वीडियो को भारतीय वन सेवा (Indian Forest Service) अधिकारी सुशांत नंदा (Susanta Nanda) ने ट्विटर पर शेयर किया है.
इस छोटे से वीडियो को शेयर करते हुए सुशांत नंदा ने कैप्शन लिखा है- प्यार से गले लगा लिया, समुद्र की विविधता से. शेयर किए जाने के कुछ ही घंटे में यह वीडियो वायरल हो गया. इसे अब तक 6.3K व्यूज मिल चुके हैं, जबकि 141 रीट्वीट मिले हैं और अब तक 1,052 लाइक्स मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Seal Chilling by the Beach! लाउंज चेयर पर मस्ती कर रहा यह अनोखा समुद्री जीव, देखिये मजेदार वीडियो
देखें वीडियो-
Love wrapped up within a hug💕
From ocean diversity pic.twitter.com/IdYYYvcqBN
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) April 15, 2021
वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं. कई यूजर्स ने कहा है कि उन्हें स्कूबा डाइवर से जलन हो रही है, क्योंकि उसने अकेले इस खूबसूरत लम्हे का आनंद लिया. वहीं एक यूजर ने लिखा है- यह सचमुच बहुत सुंदर है. इस वीडियो को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि सिर्फ इंसान ही नहीं, बल्कि जानवरों को भी जादू की झप्पी की जरूरत होती है. यह मनमोहक वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2021 03:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

