Viral Video: सड़क पर युवक बाइक पर कर रहा है जानलेवा स्टंट, लोगों ने कहा,'अभी यमराज सो रहे है, इसलिए बच गया', बिहार के सारण का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर आएं दिन रील बनाने के वीडियो वायरल हो रहे है और इन वीडियो में लड़के, युवक ,युवतियां अपनी जान भी खतरे में डाल रहे है. कई हादसे हो चुके है, बावजूद इसके ये लोग बाज नहीं आ रहे है. ऐसा ही सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है.
Viral Video: सोशल मीडिया पर आएं दिन रील बनाने के वीडियो वायरल हो रहे है और इन वीडियो में लड़के, युवक ,युवतियां अपनी जान भी खतरे में डाल रहे है. कई हादसे हो चुके है, बावजूद इसके ये लोग बाज नहीं आ रहे है. ऐसा ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें एक युवक दौड़ती हुई तेज रफ़्तार बाइक पर स्टंट कर रहा है, वो बाइक के पीछे बैठकर बाइक को बैलेंस करता है और इसके बाद वो सीट पर घुटने के बल बैठकर स्टंट करता है.
इस वीडियो को देखने के बाद कुछ लोग इसकी तारीफ़ कर रहे है तो कुछ लोग पुलिस से कार्रवाई करने के लिए कह रहे है. कुछ दिनों में सोशल मीडिया पर रील बनाते हुए कई लोगों की जान चली गई है तो कई लोग हादसे के शिकार हो गए है, बावजूद इसके रील और वीडियो बनाने का शौक लोगों का कम नहीं हो रहा है. ये वीडियो बिहार के सारण का बताया जा रहा है. ये भी पढ़े :Video: हाईवे पर ड्रोन कैमरे से रील बनाना पड़ा भारी! दो युवकों को कार ने मारी टक्कर, मेरठ नेशनल हाईवे की घटना
देखें वीडियो:
अभी यमराज जी सो रहे है इसीलिए बच गया , पर सारण पुलिस क्या इसे देख रही हैं?
Bike Number: BR04AP9561 pic.twitter.com/TrY9gDpT1Z
— छपरा जिला 🇮🇳 (@ChapraZila) August 14, 2024
इस वीडियो को ट्विटर एक्स पर @ChapraZila नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. जिसके कैप्शन में लिखा है ,'अभी यमराज जी सो रहे है इसीलिए बच गया , पर सारण पुलिस क्या इसे देख रही हैं? इसपर लोग भी कमेंट कर रहे है. एक ने लिखा ,' गजबे है , दुसरे ने लिखा ,'भगवान आपका भला करें, उम्मीद है ये दोबारा न करें.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 14, 2024 07:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

