वायरल

हवाई जहाज की तरह पानी पर लैंड करता नजर आया हंस, Viral Video देख छूट जाएगी आपकी हंसी

क्या आपने कभी किसी हंस को अतरंगी अंदाज में पानी पर लैंड करते हुए देखा है. जी हां, सोशल मीडिया पर एक हंस का मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हंस बिल्कुल हवाई जहाज की तरह पानी पर लैंड करने की कोशिश करता हुआ दिखाई दे रहा है.

हवाई जहाज की तरह पानी पर लैंड करता नजर आया हंस, Viral Video देख छूट जाएगी आपकी हंसी
पानी पर लैंडिंग करता हंस (Photo Credits: Instagram)

Swan Viral Video: खुले आसमान में कभी ऊंची उड़ान भरते तो कभी पानी में मदमस्त अंदाज में तैरते हुए पक्षियों (Birds) को आपने कई बार देखा होगा. सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल होने वाले पक्षियों के तमाम वीडियोज (Viral Video) में उनकी अटखेलियों और मस्ती भरे अंदाज को देखकर दिल खुश हो जाता है, लेकिन क्या आपने कभी किसी हंस (Swan) को अतरंगी अंदाज में पानी पर लैंड करते हुए देखा है. जी हां, सोशल मीडिया पर एक हंस का मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हंस बिल्कुल हवाई जहाज की तरह पानी पर लैंड करने की कोशिश करता हुआ दिखाई दे रहा है. पक्षी का यह मस्तीभरा अंदाज लोगों को खूब हंसा रहा है और यह वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को roysrolls1 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक हंस पार्क के बीच बने एक तालाब की सतह पर उतरता हुआ नजर आ रहा है. पानी पर लैंड करने के साथ ही उसे पानी पर दौड़ते हुए भी देखा जा सकता है. वीडियो को अब तक चार लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: यह पक्षी अपने मुंह से निकालता है स्मोक, Viral Video देख आपको नहीं होगा अपनी आंखों पर यकीन

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Roy Xu (@roysrolls1)

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से एक हंस पानी पर मस्ती करता और मदमस्त अंदाज में तैरता हुआ दिखाई दे रहा है. हंस हवाई जहाज की तरह बिल्कुल अतरंगी अंदाज में पानी पर लैंड करता है और फिर वो अपने पैरों का इस्तेमाल चप्पू की तरह करते हुए पानी की सतह पर उतरता हुआ नजर आ रहा है. यह वीडियो इतना मनमोहक है कि इसे देखने के बाद चेहरे पर मुस्कान आना लाजमी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 16, 2022 01:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).