Viral Video: ध्वाजारोहण करते समय बुजुर्ग पर गिरा पत्थर, घायल होकर गिरे नीचे, मथुरा के सेलखेड़ा विद्यालय की घटना का वीडियो वायरल
कभी-कभी किसी अच्छे कार्यक्रम में भी ऐसे हादसे हो जाते है, जिसके कारण ये हादसे चर्चा का विषय बन जाते है. सोशल मीडिया पर 15 अगस्त के कार्यक्रम का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें इस कार्यक्रम में भी एक हादसा हो गया.
Viral Video: कभी-कभी किसी अच्छे कार्यक्रम में भी ऐसे हादसे हो जाते है, जिसके कारण ये हादसे चर्चा का विषय बन जाते है. सोशल मीडिया पर 15 अगस्त के कार्यक्रम का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें इस कार्यक्रम में भी एक हादसा हो गया. दरअसल स्कुल में ध्वाजारोहण का कार्यक्रम चल रहा था.
इस दौरान एक बुजुर्ग शख्स ध्वजारोहण करने के लिए तिरंगे की डोर खींचते है और इसी दौरान उनपर एक बड़ा सा पत्थर आकर गिरता है, इसके बाद वे नीचे बैठ जाते है. इस वीडियो में आप देख सकते है की पत्थर गिरने कि वजह से बुजुर्ग को काफी मार लगा है और तकलीफ हुई है. ये वीडियो उत्तरप्रदेश के मथुरा जिले के सेलखेडा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय का बताया जा रहा है. ये भी पढ़े :Viral Video: शाबास! स्कूली छात्राओं ने शोहदे की जमकर की धुनाई, वायरल वीडियो देखने के बाद लोगों ने की तारीफ
देखें वीडियो :
View this post on Instagram
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर ek.ajnabi___ नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. इस वीडियो को दो दिनों में ढाई लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है. इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट भी कर रहे है. एक ने लिखा,'सरपंच जी, अब कभी झंडा नहीं फहराएंगे, तो वही एक ने इन बुजुर्ग का मजाक उड़ानेवाले लोगो के लिए कहा ,'एक कमज़ोर बुज़ुर्ग आदमी पर हंसने वालों को शर्म आनी चाहिए. इस उम्र में आने के बाद ये हंसने वाले आधे से ज़्यादा लोग तो शायद खड़े भी न हो पाएंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 17, 2024 03:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

