वायरल

Shocking Video: विशालकाय सांप के ऊपर बैठकर खेलते बच्चे का वीडियो हुआ वायरल, नजारा देख दंग रह जाएंगे आप

बड़े तो बड़े, बच्चे भी सांपों के साथ ऐसे खेलते हुए दिखाई देते हैं, जैसे वो किसी खिलौने से खेल रहे हैं. इसी कड़ी में एक विशालकाय सांप पर बैठकर खेलते हुए एक बच्चे का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपको भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा. इस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं.

Shocking Video: विशालकाय सांप के ऊपर बैठकर खेलते बच्चे का वीडियो हुआ वायरल, नजारा देख दंग रह जाएंगे आप
विशालकाय सांप पर बैठकर खेलता बच्चा (Photo Credits: Instagram)

Shocking Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन सांपों (Snakes) के हैरान करने वाले वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिन्हें देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं. भले ही अधिकांश लोगों को सांपों से डर लगता हो, लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं जो सांपों के साथ बिल्कुल दोस्ताना व्यवहार रखते हैं. बड़े तो बड़े, बच्चे भी सांपों के साथ ऐसे खेलते हुए दिखाई देते हैं, जैसे वो किसी खिलौने से खेल रहे हैं. इसी कड़ी में एक विशालकाय सांप (Giant Snake) पर बैठकर खेलते हुए एक बच्चे (Child) का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपको भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा. इस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं.

रोंगटे खड़े कर देने वाले इस वीडियो को snake._.world नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो को शेयर किए जाने के बाद से लोग बार-बार देख रहे हैं  और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दर्ज करा रहे हैं. यह भी पढ़ें: निडर होकर विशालकाय सांप के साथ खेलती बच्ची का वीडियो हुआ वायरल, नजारा देखकर चौंक जाएंगे आप (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by 🐍SNAKE WORLD🐍 (@snake._.world)

कुछ सेकेंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक विशालकाय सांप किसी खुले स्थान पर मौजूद है. उस सांप पर एक बच्चा बैठा हुआ दिखाई दे रहा है. दरअसल, यह बच्चा खेलते-खेलते सांप पर बैठ जाता है और फिर सांप पर बैठकर खेलता हुआ दिखाई दे रहा है. हालांकि यह नजारा काफी डरावना लग रहा है, लेकिन बच्चा सांप से डरने के बजाय बेखौफ होकर उसकी पीठ पर सवार होकर आराम से खेल रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 14, 2022 05:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).