Black Alien की तरह दिखने के लिए शख्स ने अपने पूरे शरीर पर बनवाया टैटू, वायरल तस्वीरें देख उड़ जाएंगे आपके होश
फ्रांस में रहने वाले एक शख्स के सिर पर टैटू बनवाने का ऐसा भूत सवार हुआ कि उसने ब्लैक एलियन की तरह दिखने के लिए अपनी पूरी बॉडी पर टैटू बनवा लिया. ब्लैक एलियन की तरह दिखने के लिए बॉडी पर टैटू बनवाने वाले 32 वर्षीय शख्स का नाम एंथनी लोफ्रेडो कहा जा रहा है, जिसे सोशल मीडिया पर ब्लैक एलियन के नाम से जाना जाता है.
Black Alien: आजकल अधिकांश लोग शौकिया तौर पर अपने शरीर पर टैटू बनवाते हैं, लेकिन क्या यह शौक किसी पर इतना हावी हो सकता है कि वो अपनी पूरी बॉडी पर ही टैटू (Tattoo) बनवा ले. सुनने में यह बिल्कुल पागलपन जैसा लगता है, लेकिन फ्रांस (France) से एक ऐसा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शख्स के सिर पर टैटू बनवाने का ऐसा भूत सवार हुआ कि उसने ब्लैक एलियन (Black Alien) की तरह दिखने के लिए अपनी पूरी बॉडी पर टैटू बनवा लिया. अपने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन (Body Transformation) के जरिए यह शख्स अब बिल्कुल ब्लैक एलियन की तरह दिखने लगा है. अपने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन के दौरान इस शख्स ने अपने शरीर में कई अजीबो-गरीब बदलाव भी करवा लिए. यहां तक कि उसने अपनी आंखों की पुतलियों पर भी टैटू बनवाया है.
ब्लैक एलियन की तरह दिखने के लिए बॉडी पर टैटू बनवाने वाले 32 वर्षीय शख्स का नाम एंथनी लोफ्रेडो कहा जा रहा है, जिसे सोशल मीडिया पर ब्लैक एलियन के नाम से जाना जाता है. इंस्टाग्राम पर इस शख्स के 2 लाख से भी ज्यादा फालोअर्स हैं. एलियन की तरह दिखने वाले इस शख्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.
देखें तस्वीरें-
View this post on Instagram
देखें तस्वीरें-
View this post on Instagram
एंथनी लोफ्रेडो ने इंस्टाग्राम सेशन के दौरान बताया था कि वह अपनी स्किन को हटवाकर उस पर मेटल लगवाने की ख्वाहिश रखता है. उसने अपनी नाक और अपर लिप को मॉडिफाई कराया है, जिसके बाद अब वो अपने हाथों और पैरों की उंगलियों को भी मॉडिफाई करवाना चाहता है. बताया जाता है कि 24 साल की उम्र में यह सख्स ऑस्ट्रेलिया चला गया था और वहां जाकर उसने अपने शरीर का पूरा हुलिया ही बदल दिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 27, 2021 04:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

