गले में बड़े से ढ़ोल को लटका कर बुरी तरह से फंसा शख्स, हुई ऐसी हालत... Viral Video देख हंस पड़ेंगे आप
सोशल मीडिया पर एक बहुत ही मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स अपने गले में बड़ी सी ढोल लटका कर उसे बजाने की कोशिश करता है, लेकिन अगले ही पल वो लुढ़कता हुआ जमीन पर गिर जाता है.
Viral Video: इंटरनेट पर आए दिन कई मजेदार और दिलचस्प वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिनमें से कई नजारे दिल जीतने वाले होते हैं, जबकि कई वीडियो को देखकर लोग हंस-हंसकर लोटपोट हो जाते हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया (Social Media) पर एक बहुत ही मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स अपने गले में बड़ी सी ढोल (Drum) लटका कर उसे बजाने की कोशिश करता है, लेकिन अगले ही पल वो लुढ़कता हुआ जमीन पर गिर जाता है. दरअसल, ढोल का वजन वो संभाल नहीं पाता है और धड़ाम से गिर जाता है. इस वीडियो को देखकर यकीनन आप भी हंसी से लोटपोट हो जाएंगे.
इस वीडियो को बॉलीवुड एक्टर और टीवी के होस्ट मनीष पॉल ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है- बेचारा शायद जल्दी सो के उठा होगा. हैप्पी होली. इस वीडियो को देखने के बाद जहां लोगों की हंसी नहीं रुक रही है तो वहीं फैन्स इस पर जमकर प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: सड़क पर बैठे शख्स ने गाना गाकर दिखाया अपना टैलेंट, सोशल मीडिया यूजर्स हो गए कायल
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स अपने गले में एक बड़ी सी ढोल लटका कर उसे बजाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन लगता है ढोल का वजन वो संभाल नहीं पा रहा है. शख्स ढोल को गले में लटकाए हुए यहां से वहां गिरने लगा. हालांकि संतुलन बिगड़ने के बावजूद शख्स ढोल बजाना नहीं छोड़ रहा है और गिरने लगता है. इस नजारे को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स की हंसी नहीं रुक रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 19, 2022 01:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

