वायरल

विशालकाय अजगर को गले में डालकर कैमरे के लिए पोज कर रहा था शख्स, तभी हुआ कुछ ऐसा... देखें हैरान करने वाला Viral Video

सोशल मीडिया पर एक विशालकाय अजगर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स भारी-भरकम और विशाल आकार के अजगर को अपने गले में लपेटकर उसके साथ कैमरे के लिए पोज करता है, तभी अजगर कुछ ऐसा करता है कि शख्स के होश उड़ जाते हैं. नजारा देखकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे.

विशालकाय अजगर को गले में डालकर कैमरे के लिए पोज कर रहा था शख्स, तभी हुआ कुछ ऐसा... देखें हैरान करने वाला Viral Video
शख्स ने अजगर को अपने गले में लटकाया (Photo Credits: Instagram)

Python Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) सेंसेशन बनने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं. कभी अपनी जान जोखिम में डालकर कोई खतरनाक स्टंट (Dangerous Stunt) करने पर उतारू हो जाता है, जबकि कई लोग खतरनाक जानवरों के साथ कैमरे के लिए पोज करने से भी बाज नहीं आते हैं. हालांकि ऐसा करना कई बार जानलेवा भी साबित हो सकता  है. खासकर, सांपों को किस करने  और उनके साथ मस्ती करने वाले कई वीडियो सोशल मीडिया पर आपने पहले भी देखे होंगे. इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक विशालकाय अजगर (Giant Python) का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स भारी-भरकम और विशाल आकार के अजगर को अपने गले में लपेटकर उसके साथ कैमरे के लिए पोज करता है, तभी अजगर कुछ ऐसा करता है कि शख्स के होश उड़ जाते हैं. नजारा देखकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे.

इस वीडियो को snakes.mania नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 22,211 लाइक्स मिल चुके हैं, जबकि लोगों ने कमेंट्स के जरिए हैरानी भी जताई है. यह भी पढ़ें: Viral Video: चिड़िया को देखते ही विशालकाय सांप ने मारा झपट्टा, इस तरह दबोची गर्दन कि छुड़ाना हो गया मुश्किल

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Snakes Mania (@snakes.mania)

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स अपने गले में अजगर को लटकाए हुए दिख रहा है. हालांकि वो अजगर से बिल्कुल भी खौफजदा नहीं है. शख्स अजगर को गले में लटकाए हुए कैमरे के लिए पोज करता है, तभी अचानक से सांप अपना मुंह शख्स के मुंह के पास लेकर पहुंच जाता है, जिसे देखकर शख्स थोड़ा घबरा जाता है और वो अजीबो-गरीब रिएक्शन देने लगता है. शख्स की गर्दन में लटका यह काले रंग का अजगर काफी वजनी और भारी भरकम दिखाई दे रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2022 03:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).