Snake Appears In Water: पानी में मछलियों को खाना खिला रहा था शख्स, तभी उसके हाथ के पास पहुंचा सांप, फिर जो हुआ...(Watch Video)
जब शख्स पानी में अपने हाथों से मछलियों को खाना खिला रहा था, तभी अचानक से उसके हाथ के पास एक सांप आ गया. पहले तो शख्स को लगा कि वह मछली है, लेकिन जब उसने गौर से देखा तो उसके होश ही उड़ गए और उसने फौरन अपने हाथ को पानी से बाहर खींच लिया.
Snake Appears In Water: मछलियों को खाना खिलाने (Feeding Fish) के लिए आमतौर पर लोग तालाब या पानी में आंटे की गोली डालते हैं, लेकिन एक शख्स को मछलियों (Fish) पर इस कदर प्यार आया कि उसने उन्हें खाना खिलाने के लिए पानी में हाथ डाल दिया. पानी में हाथ डालकर शख्स मछलियों को खाना खिला ही रहा था कि अचानक तैरता हुआ सांप (Snake) उसके पास जा पहुंचा. दरअसल, जब शख्स पानी में अपने हाथों से मछलियों को खाना खिला रहा था, तभी अचानक से उसके हाथ के पास एक सांप (Snake Appears In Water) आ गया. पहले तो शख्स को लगा कि वह मछली है, लेकिन जब उसने गौर से देखा तो उसके होश ही उड़ गए और उसने फौरन अपने हाथ को पानी से बाहर खींच लिया.
हैरान करने वाले इस वीडियो को रेडिट (Reddit) पर शेयर किया गया है. बता दें कि इस वीडियो को fevertheme नाम के एक यूजर द्वारा तीन दिन पहले शेयर किया गया है. करीब 16 सेकेंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक आदमी मछलियों को खाना खिलाने के लिए पानी में हाथ डालता है. शुरुआत में सब कुछ अच्छा नजर आता है, लेकिन कुछ देर बाद ही अचानक उसके हाथ के पास सांप तैरता हुआ पहुंच जाता है. यह भी पढ़ें: Cobra Fights With Meerkat Gang: जब किंग कोबरा को Meerkat गैंग ने दी चुनौती, सांप ने अकेले ऐसे किया उनका मुकाबला, जबरदस्त लड़ाई का वीडियो हुआ वायरल
देखें वीडियो-
Rattlesnakes can swim btw from r/WTF
गौरतलब है कि इस वायरल वीडियो को देख यूजर्स ने तरह-तरह की मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं. सांप पर बहस करते हुए किसी ने लिखा है कि यह विषैले रेटल स्नेक की तरह नहीं दिख रहा है. एक अन्य यूजर ने लिखा कि यह पानी का सांप है न कि रेटल स्नेक. बहरहाल, इस वीडियो को देख जहां कुछ यूजर्स हैरान और परेशान नजर आए तो कुछ को यह काफी मजेदार वीडियो लगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2020 04:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

