वायरल

स्विमिंग पूल के पास खेल रही थी छोटी बच्ची, अचानक जा गिरी पानी में, फिर जो हुआ... (Watch Viral Video)

एक दिल दहला देने वाला वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है. इस वीडियो में एक बच्ची स्विमिंग पूल के पास खेलती हुई दिखाई देती है और खेलते-खेलते अचानक वो पानी में गिर जाती है. पानी में गिरते ही बच्ची छटपटाने लगती है, लेकिन तभी शख्स दौड़ता हुआ आता है और बच्ची को बचा लेता है.

स्विमिंग पूल के पास खेल रही थी छोटी बच्ची, अचानक जा गिरी पानी में, फिर जो हुआ... (Watch Viral Video)
स्विमिंग पूल में गिरी बच्ची (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) एक प्लेटफॉर्म है, जहां आए दिन कई मनोरंजक और हैरान करने वाले वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं. इन वीडियो को देखकर कई बार आंखों पर यकीन कर पाना मुश्किल होता है. इसी कड़ी में एक दिल दहला देने वाला वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है. इस वीडियो में एक बच्ची स्विमिंग पूल (Swimming Pool)  के पास खेलती हुई दिखाई देती है और खेलते-खेलते अचानक वो पानी में गिर जाती है. पानी में गिरते ही बच्ची छटपटाने लगती है, लेकिन तभी शख्स दौड़ता हुआ आता है और बच्ची को बचा लेता है. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर _.nnn.zziii नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे देखकर किसी के भी दिल की धड़कन बढ़ सकती है.

हालांकि यह वीडियो किस जगह पर शूट किया गया है, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है, लेकिन इस पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- पूल को बंद कर दो या फिर नजर रखो. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है- जब बच्चा पूल के नजदीक जाए तो एक पल के लिए आप अपनी आंखों को नहीं हटा सकते हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: ये कैसा पागलपन? महिला ने ऐसी जगह खिंचवाई फोटो, वायरल वीडियो देख दांतों तले उंगली दबा लेंगे आप

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटी सी बच्ची स्विमिंग पूल के पास आकर खेलती है. अपने माता-पिता की नजरों से बचकर बच्ची स्विमिंग पूल के पास पहुंचकर पानी में उतरने लगती है और पानी में गिरते ही वो डूबने लगती है. यहां राहत की बात तो यह है कि उसके पिता की नजर बच्ची पर रहती है और वो फौरन दौड़कर स्विमिंग पूल में जाता है और बच्ची को बचा लेता है. बच्ची के पिता अगर समय पर आकर उसकी जान नहीं बचाते तो बड़ा हादसा हो सकता था.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 02, 2022 05:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).