वायरल

मस्तीभरे अंदाज में गुब्बारे के साथ खेलता नजर आया कुत्तों का झुंड, Viral Video जीत लेगा आपका दिल

इन दिनों इंटरनेट पर कुत्तों का एक मनमोहक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुत्तों का झुंड मस्तीभरे अंदाज में गुब्बारे से खेलता हुआ नजर आ रहा है. इस वीडियो को बार-बार देखा जा रहा है, क्योंकि यह लोगों के दिलों को जीत रहा है और उनके चेहरे पर मुस्कान ला रहा है.

मस्तीभरे अंदाज में गुब्बारे के साथ खेलता नजर आया कुत्तों का झुंड, Viral Video जीत लेगा आपका दिल
गुब्बारे से खेलता दिखा कुत्तों का झुंड (Photo Credits: Instagram)

Dogs Playing with Balloon Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) के इस दौर में आए दिन कई दिलचस्प और मनमोहक वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिन्हें देखकर दिल को सुकून मिलता है. एनिमल लवर्स (Animal Lovers) अक्सर जानवरों (Animals) से जुड़े वीडियो देखना पसंद करते हैं, इसलिए देखते ही देखते जानवरों की विशेषता वाले वीडियो इंटरनेट पर छा जाते हैं. इसी कड़ी में इन दिनों इंटरनेट पर कुत्तों (Dogs) का एक मनमोहक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुत्तों का झुंड मस्तीभरे अंदाज में गुब्बारे (Balloon) से खेलता हुआ नजर आ रहा है. इस वीडियो को बार-बार देखा जा रहा है, क्योंकि यह लोगों के दिलों को जीत रहा है और उनके चेहरे पर मुस्कान ला रहा है.

कुत्तों के इस मनमोहक वीडियो को mohammadplant नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. इस पर लोगों ने मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. एक यूजर ने लिखा है- अच्छी टीम, जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा है- खूबसूरत, मेरे पसंदीदा डॉग. फरवरी महीने में शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 1,210,069 व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Oldest Living Dog: 21 वर्षीय Chihuahua है दुनिया का सबसे उम्रदराज जीवित डॉग, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने की पुष्टि (Watch Video)

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ कुत्ते टीम बनाकर एक गुब्बारे के साथ खेलने में व्यस्त दिखाई दे रहे हैं. करीब 10 कुत्तों का एक झुंड आसमान में उड़ रहे पीले रंग के गुब्बारे के साथ मस्ती भरे अंदाज में खेल रहा है.डॉग कभी गुब्बारे को ऊपर की तरफ फेंकते हैं तो कभी एक दिशा में ले जाने की कोशिश करते दिख रहे हैं. इस दौरान जब गुब्बारा नीचे गिरने लगता है, तब दूसरा डॉगी अपने पंजों से उसे फिर से ऊपर की तरफ धकेल देता है. ये सभी कुत्ते मस्ती भरे अंदाज में गुब्बारे से खेलने का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2022 06:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).