वायरल

एस्केलेटर पर बैठ गया दोस्तों का एक ग्रुप और चलाने लगा नाव, मजेदार वीडियो देख आप नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी (Watch Viral Video)

कुछ दोस्तों का एक ग्रुप एस्केलेटर से जा रहे थे, तभी अचानक से वो उस पर बैठ जाते हैं और नाव चलाने लगते हैं. अचानक एस्केलेटर पर बैठकर नाव चलाते पुरुषों के ग्रुप की इस मस्ती को देखकर लोग उन्हें देखते ही रह गए. आप भी वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर अपने दोस्तों के साथ इस तरह की मस्ती जरूर करना चाहेंगे.

एस्केलेटर पर बैठ गया दोस्तों का एक ग्रुप और चलाने लगा नाव, मजेदार वीडियो देख आप नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी (Watch Viral Video)
एस्केलेटर पर नाव चलाते पुरुष (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: जहां कुछ दोस्त मिल जाएं तो फिर मस्ती होना लाजमी है. दोस्तों की यारी और मस्ती का जबरदस्त उदाहरण पेश करने वाला एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. दरअसल, कुछ दोस्तों का एक ग्रुप एस्केलेटर (Escalator) से जा रहा था, तभी अचानक से वो उस पर बैठ जाते हैं और नाव चलाने (Sailing Boat) लगते हैं. अचानक एस्केलेटर पर बैठकर नाव चलाते पुरुषों के ग्रुप की इस मस्ती को देखकर लोग उन्हें देखते ही रह गए. आप भी वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर अपने दोस्तों के साथ इस तरह की मस्ती जरूर करना चाहेंगे. इस वीडियो को आईपीएस दीपांशु काबरा (IAS Dipanshu Kabra) ने ट्विटर पर शेयर किया है.

इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है- पुरुष पुरुष ही रहेंगे. इस वीडियो को अब तक 26.2K व्यूज मिल चुके हैं. इस पर लोगों ने मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. एक यूजर ने लिखा है- खुशी को एन्जॉय करने के लिए जगह नहीं दोस्तों की जरूरत होती है. एक अन्य यूजर ने लिखा है- जब दोस्त एक ही नाव पर होते हैं तो हर पल स्वर्ग जैसा लगता है. यह भी पढ़ें: Viral Video: बेबी एलिफेंट का अपने भाई- बहनों के साथ बर्फ में खेलते हुए क्लिप वायरल, क्यूट वीडियो देख बन जाएगा दिन

देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि एस्केलेटर यानी स्वचालित सीढ़ी पर पुरुषों का एक समूह उतरने की कोशिश करता है. तभी उन्हें अचानक मस्ती सूझती है और वो सभी एस्केलेटर पर बैठ जाते हैं, फिर नाव चलाने जैसी एक्टिंग करने लगते हैं. उन्हें देखकर ऐसा लगता है जैसे वो सच में एस्केलेटर पर नाव चला रहे हैं. पुरुषों के समूह की इस मस्ती को देखकर वहां से आने-जाने वाले लोग भी हंसन लगते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 28, 2021 12:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).