नीले रंग के दो खूबसूरत सांपों का प्यारा वीडियो हुआ वायरल, नागराज की सुंदरता के कायल हुए लोग (Watch Viral Video)
दुर्लभ प्रजाति के सांप वैसे तो आसानी से देखने को नहीं मिलते हैं, लेकिन कई बार ऐसे दुर्लभ सांपों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. इसी कड़ी में नीले रंग के दो दुर्लभ सांपों का वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है. नीले रंग के ये सांप देखने में भले ही काफी खूबसूरत हैं, लेकिन ये उतने ही खतरनाक भी हो सकते हैं.
Rare Blue Snake Viral Video: इस धरती पर सांपों (Snakes) की विभिन्न प्रजातियां पाई जाती हैं, जिनमें से कई प्रजाति के सांप जहरीले (Venomous Snake) होते हैं, जबकि कई जहरीले होने के साथ-साथ देखने में काफी सुंदर होते हैं. सुंदर सांप (Beautiful Snake) देखने के बावजूद लोग उनसे दूरी बनाकर रखना ही बेहतर समझते हैं, लेकिन तमाम सांपों में कुछ काफी दुर्लभ होते हैं. दुर्लभ प्रजाति के सांप (Snake) वैसे तो आसानी से देखने को नहीं मिलते हैं, लेकिन कई बार ऐसे दुर्लभ सांपों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. इसी कड़ी में नीले रंग के दो दुर्लभ सांपों का वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है. नीले रंग के ये सांप (Blue Snake) देखने में भले ही काफी खूबसूरत हैं, लेकिन ये उतने ही खतरनाक भी हो सकते हैं. बताया जा रहा है कि यह सांप ब्लू पिट वाइपर है.
इस वीडियो को ट्विटर पर Jamie Gnuman197 ने शेयर किया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- नीला सांप... इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं. कुछ लोगों का कहना है कि नीले रंग के सांप जहरीले होते हैं. यूं तो नीले रंग का सांप देखने में काफी खूबसूरत होता है, लेकिन हर खूबसूरत चीज प्यारी हो, ऐसा जरूरी नहीं है. इसके साथ ही कई लोगों ने नसीहत दी है कि इंसानों को हमेशा सांपों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए. यह भी पढ़ें: Rare Blue Snake Viral Video: लाल गुलाब के फूल से लिपटे नीले रंग के दुर्लभ सांप का वीडियो हुआ वायरल, यूजर्स बोले- दुनिया का सबसे सुंदर सांप
देखें वीडियो-
Blue snake. pic.twitter.com/3HgMcS0GfP
— Jamie Gnuman197... (@JGnuman197) January 2, 2022
वायरल हो रहे वीडियो में नीले रंग के दो सांप दिखाई दे रहे हैं. सांपों का रंग इतना प्यारा है कि कोई भी उसकी खूबसूरती का कायल हो जाए. नीले रंग के दो सांपों में से एक सांप कैमरे की तरफ बढ़ता हुआ नजर आता है. वीडियो में नजर आने वाले दोनों सांपों में एक बड़ा और दूसरा छोटा दिखाई दे रहा है. सांप जिस तरह से कैमरे की ओर बढ़ रहा है, उसे देखकर ऐसा लगता है जैसे वो कैमरे पर ही हमला कर देगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 05, 2022 06:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

