Viral Video: दो बैलों के बीच हुई जबरदस्त भिडंत, दोनों की लड़ाई में कूद पड़ा सांड, फिर जो हुआ...नजारा देख दंग रह जाएंगे आप
सोशल मीडिया पर दो बैलों की लड़ाई का एक जबरदस्त वीडियो वायरल हो रहा है, लेकिन यहां उससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात तो यह है कि दोनों की इस लड़ाई के बीच एक सांड कूद जाता है और फिर वो दोनों बैलों को उठाकर पटकने लगता है. इस वीडियो को देखकर हर कोई दंग रह गया.
Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर जंगली जानवरों (Wild Animals) से जुड़े रोमांचक और हैरान करने वाले वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिन्हें वाइल्ड लाइफ लवर्स (Wild Life Lovers) देखना काफी पसंद करते हैं. वीडियोज में कभी जानवरों के बीच दोस्ती देखने को मिलती है, तो कभी उनके बीच खूनी जंग देखकर हैरानी होती है. इस कड़ी में सोशल मीडिया पर दो बैलों की लड़ाई (Ox Fight) का एक जबरदस्त वीडियो वायरल हो रहा है, लेकिन यहां उससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात तो यह है कि दोनों की इस लड़ाई के बीच एक सांड (Bull) कूद जाता है और फिर वो दोनों बैलों को उठाकर पटकने लगता है. इस वीडियो को देखकर हर कोई दंग रह गया.
दो बैलों की लड़ाई के बीच कूदे सांड के इस हैरान करने वाले वीडियो को charminganimalsdaily नाम के इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक 432,590 लाइक्स मिल चुके हैं. इस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं और अपनी प्रतिक्रियाएं भी दर्ज करा रहे हैं. यह भी पढ़ें: झाडियों से गुजर रहे सांप पर पड़ी मगरमच्छ की नजर, पानी से निकला और झपट्टा मारकर ऐसे किया शिकार (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी खेत में दो बैल खड़े हैं और अचानक ही दोनों आपस में लड़ने लगते हैं. दोनों के बीच की लड़ाई देखते ही देखते काफी खतरनाक हो जाती है, लेकिन तभी एक सांड भी आकर दोनों की लड़ाई में कूद पड़ता है. सांड बारी-बारी से बैलों को उठाकर पटकने लगता है. सांड के इस खतरनाक अंदाज को देख दोनों बैल आपस में लड़ना छोड़कर वहां से भागने में ही अपनी भलाई समझते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 19, 2022 08:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

