वायरल

Viral Video: हापुड़ में घर की छत पर चढ़ गया सांड, लोगों के प्रयास के बाद भी नहीं उतरा, नगर निगम ने क्रेन की मदद से उतारा नीचे

हापुड़ शहर के शिवपुरी इलाके में उस समय हंगामा मच गया, जब एक सांड घर की छत पर ही चढ़ गया. इस घटना के बाद सांड को देखने के लिए परिसर में भीड़ जुट गई.

Viral Video: हापुड़ में घर की छत पर चढ़ गया सांड, लोगों के प्रयास के बाद भी नहीं उतरा, नगर निगम ने क्रेन की मदद से उतारा नीचे
Credit-(X,@NewsDiggy)

हापुड़, उत्तर प्रदेश: हापुड़ शहर के शिवपुरी इलाके में उस समय हंगामा मच गया, जब एक सांड घर की छत पर ही चढ़ गया. इस घटना के बाद सांड को देखने के लिए परिसर में भीड़ जुट गई. काफी कोशिशों के बाद भी जब सांड नीचे नहीं उतरा तो आखिरकार इसकी जानकारी नगर निगम को दी गई. जिसके बाद नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और सांड को क्रेन की मदद से उसे बांधकर नीचे उतारा गया.

सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @NewsDiggy नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:VIDEO: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में SBI बैंक में घूंसा सांड, घूमता नजर आया

छत पर चढ़ गया सांड

क्या है पुरी घटना?

जानकारी के मुताबिक़ हापुड़ के शिवपुरी इलाके में एक सांड गोदाम की छत पर चढ़ गया. इस सांड को जब लोगों ने छत पर देखा तो वे हैरान हो गए. इस सांड को उतारने के लिए लोगों ने काफी कोशिशें की, लेकिन ये नीचे नहीं उतरा.

नगर निगम को दी गई सुचना

सांड को नीचे उतारने के लिए जब लोग पहुंचे तो सांड आक्रमक हो गया. जिसके बाद कोई भी उसके पास नहीं गया. इसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी नगर निगम को दी.इसके बाद नगर निगम के कर्मचारी क्रेन लेकर पहुंचे और सांड को बांधकर नीचे उतारा गया और उसे सही सलामत छोड़ा गया.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 18, 2025 07:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).