वायरल

Python Viral Video: कई सालों से नर अजगर से दूर रहने के बावजूद 62 वर्षीय मादा अजगर ने दिए 7 अंडे, वीडियो देख आप भी रह जाएंगे दंग

सालों तक नर अजगर के सपंर्क में न आने के बावजूद एक मादा अजगर ने कई अंडे दिए हैं, जिसे देखकर चिड़िया घर के लोग भी हैरत में पड़ गए हैं. सेंट लुईस चिड़ियाघर के विशेषज्ञ यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि करीब दो दशक तक नर अजगर के संपर्क में न आने के बावजूद आखिर 62 वर्षीय बॉल अजगर ने सात अंडे कैसे दिए. इस मादा अजगर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Python Viral Video: कई सालों से नर अजगर से दूर रहने के बावजूद 62 वर्षीय मादा अजगर ने दिए 7 अंडे, वीडियो देख आप भी रह जाएंगे दंग
मादा अजगर ने दिए सात अंडे (Photo Credits: Facebook/Saint Louis Zoo)

Python Viral Video: सालों तक नर अजगर (Female Ball Python) के सपंर्क में न आने के बावजूद एक मादा अजगर ने कई अंडे दिए हैं, जिसे देखकर चिड़िया घर के लोग भी हैरत में पड़ गए हैं. सेंट लुईस चिड़ियाघर (St. Louis Zoo) के विशेषज्ञ यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि करीब दो दशक तक नर अजगर के संपर्क में न आने के बावजूद आखिर 62 वर्षीय बॉल अजगर ने सात अंडे कैसे दिए? चिड़ियाघर में हेरेटोलॉजी के प्रबंधक (Manager of Herpetology) मार्क वानर (Mark Wanner) ने कहा कि यह असामान्य घटना है, लेकिन बाल अजगर के लिए यह मुश्किल भी नहीं है. उनके अनुसार, सांप कभी-कभी विलंबित निषेचन (Delayed Fertilization) के लिए शुक्राणु को स्टोर भी करते हैं.

उन्होंने यह भी कहा कि 62 साल की उम्र बिना नर साथी के संपर्क में आए अंडे देने की घटना असामान्य है, क्योंकि आमतौर पर बॉल अजगर 60 की उम्र तक पहुंचने से पहले ही अंडे देने बंद कर देते हैं. यह चिड़ियाघर में अब तक की सबसे पुरानी मादा अजगर है. मादा अजगर द्वारा सात अंडे दिए जाने का वीडियो 8 सितंबर को फेसबुक पर पोस्ट किया गया था, जो वायरल हो गया है.

देखें वीडियो-

सेंट लुइस डिस्पैच की रिपोर्ट के अनुसार, इस बॉल अजगर ने 23 जुलाई को 7 अंडे दिए थे, जिनमें से तीन अंडे अब भी एक इनक्यूबेटर में हैं, दो अंडों का इस्तेमाल आनुवांशिक नमूने के लिए किया गया है और अन्य दो अंडों में सांप जीवित नहीं थे. जो अंडे बचे हैं उनकी एक महीने तक देखभाल करना आवश्यक है. यह भी पढ़ें: तेंदुए ने बड़ी ही चालाकी से अजगर को बनाया अपना शिकार, Python रहा खुद को बचाने में नाकाम (Watch Viral Video)

गौरतलब है कि दो अंडों के आनुवांशिक नमूने से पता लगाया जा रहा है कि अंडों को संभोग के जरिए या फिर बिना संभोग के प्रजनन किए गए थे, जिसे फैक्सेटिव पार्थेनोजेनेसिस कहा जाता है. इस चिड़ियाघर में इस मादा अजगर के अलावा एक बॉल नर अजगर है जिसकी उम्र 31 साल है. बताया जाता है कि यह मादा बॉल अजगर साल 1961 में चिड़ियाघर में रहने के लिए आई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 11, 2020 04:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).