UP Shocker: बरेली में 22 वर्षीय युवती की बेरहमी से हत्या, सिर पर गंभीर चोट के निशान और हाथ-पैर कटे हुए मिले
उत्तर प्रदेश के बरेली से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई हैं. यहां हाफिजगंज इलाके में एक 22 वर्षीय युवती का शव सड़क किनारे पानी में डूबा हुआ मिला है. मृतका के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है.
- Read in
- हिंदी
UP Shocker: उत्तर प्रदेश के बरेली से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई हैं. यहां हाफिजगंज इलाके में एक 22 वर्षीय युवती का शव सड़क किनारे पानी में डूबा हुआ मिला है. मृतका के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. मृतका के भाई का आरोप है कि मोनू गुप्ता नाम के एक युवक और उसकी पत्नी ने ही उसकी बहन का मर्डर किया है. मृतका के सिर पर गंभीर चोटें थीं और हाथ-पैर कटे हुए थे. कथित तौर पर उसे बीती रात अपनी मौसी की बेटी के साथ घर जाते समय कार सवार लोगों ने अगवा कर लिया था. परिवार की शिकायत के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल, पुलिस ने इस जघन्य अपराध का खुलासा करने के लिए जांच शुरू कर दी है.
बरेली में 22 वर्षीय युवती की बेरहमी से हत्या (वीडियो में विचलित करने वाले दृश्य हैं, दर्शक अपने विवेकानुसार देखें)
उत्तर प्रदेश : बरेली में कल रात एक युवती लक्ष्मी (22 वर्ष) अपनी बुआ की बेटी संग स्कूटी से घर जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में कार सवार लोग लक्ष्मी को किडनैप करके ले गए। रात में ही फैमिली ने मोनू गुप्ता व अन्य के खिलाफ शिकायत पुलिस से की। आज सुबह युवती की लाश पड़ी मिली है। pic.twitter.com/sOlMCvaz3l
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) July 15, 2024
हत्या की खुलासा करने के लिए पुलिस ने शुरू की जांच
आज दिनांक 15.07.2024 को थाना हाफिजगंज क्षेत्रान्तर्गत फैजुल्लापुर लिंक मार्ग पर पानी में सड़क किनारे एक युवती का शव मिलने एवं पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के संबंध में पुलिस अधीक्षक उत्तरी, बरेली की बाइट। #UPPolice pic.twitter.com/8e8jCGPWNP
— Bareilly Police (@bareillypolice) July 15, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2024 01:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

