Huge Bhola Fish Found in West Bengal: पश्चिम बंगाल में 52 किलो की भोला मछली पकड़ी, 3 लाख में हुई नीलामी
पश्चिम बंगाल की एक महिला को 50 किलो से अधिक वजन की एक बड़ी मछली मिली, ये मछली मिलने के बाद महिला की किस्मत रातों रात बदल गई. पुष्पा कर नाम की एक बुजुर्ग महिला ने लगभग 52 किलोग्राम वजन की विशाल दुर्लभ मछली को 3 लाख रुपये में बेचा. यह स्थानीय रूप से भोला के नाम से जानी जाने वाली एक मछली है
- Read in
- English
पश्चिम बंगाल की एक महिला को 50 किलो से अधिक वजन की एक बड़ी मछली मिली, ये मछली मिलने के बाद महिला की किस्मत रातों रात बदल गई. पुष्पा कर (Pushpa Kar) नाम की एक बुजुर्ग महिला ने लगभग 52 किलोग्राम वजन की विशाल दुर्लभ मछली को 3 लाख रुपये में बेचा. यह स्थानीय रूप से भोला के नाम से जानी जाने वाली एक मछली है जिसे इस क्षेत्र में आमतौर पर देखा जाता है. भोला माचेर झोल (Bhola Macher Jhol) इस क्षेत्र का लोकप्रिय व्यंजन है. इस विशाल मछली की तस्वीरें ट्विटर पर तेजी से वायरल हो रही हैं. यह भी पढ़ें: कुदरत का करिश्मा: केरल में वैज्ञानिकों को मिली सांप जैसे मुंह वाली दुर्लभ प्रजाति की मछली
यह घटना सुंदरबन इलाके के सागर द्वीप में हुई थी. राज्य की एक रिपोर्टर पूजा मेहता ने महिला द्वारा पाई गई विशाल मछली की तस्वीरें पोस्ट कीं हैं. अपने ट्वीट में, उन्होंने बताया कि, "सागर द्वीप, बंगाल की निवासी पुष्पा कर ने 52 किलोग्राम वजन वाली एक विशाल मछली पकड़ी और इसे 3 लाख रुपये में बेच दिया." हालांकि ट्वीट में मछली के नाम का उल्लेख नहीं है, लेकिन कुछ यूजर्स ने कमेंट्स में मछली के नाम का जिक्र किया है. इसे स्थानीय रूप से भोला या भोला भेटकी कहा जाता है, यह क्षेत्र में पाई जाने वाली नदी की मछली है.
देखें ट्वीट:
Bengal woman turns rich overnight.
Pushpa Kar, a resident of Sagar Islands, Bengal caught a huge fish weighing 52 kgs and sold it for Rs. 3 lakh. pic.twitter.com/nnWWaBQdZ2
— Pooja Mehta (@pooja_news) September 29, 2020
इतनी बड़ी फिश देखकर आप भी हैरान होंगे कि,'इस मछली को महिला ने कैसे पकड़ा होगा? एक रिपोर्ट में कहा गया है कि जब महिला ने मछली को नदी में तैरते देखा तो वह पानी में कूद गई. मछली को नदी तट पर खींचने के लिए उसे बहुत प्रयास करने पड़े. आसपास के स्थानीय लोगों ने उसे बाज़ार ले जाने में मदद की, जहां उसने मछली को बेच दिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2020 02:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

