Vrat & Festival in November 2021: महापर्वों का माह नवंबर, जब योग-निद्रा से जागृत होंगे श्रीहरि! जानें इस माह पड़ने वाले प्रमुख व्रत एवं पर्वों की सूची
कोरोना की दहशत धीरे-धीरे पर्वों पर कम होती दिख रही है. उम्मीद की जा रही है कि इस वर्ष दीपावली एवं छठ जैसे महापर्व पूरे हर्षोल्लास एवं पारंपरिक तरीके से मनाये जा सकेंगे. इस माह पड़नेवाले पर्वों में विशेष हैं रमा एकादशी, धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दीपावली, भाईदूज, गोवर्धन पूजा, गुरुनानक जयंती, छठ एवं तुलसी विवाह एवं खग्रास चंद्रग्रहण इत्यादि.
कोरोना की दहशत धीरे-धीरे पर्वों पर कम होती दिख रही है. उम्मीद की जा रही है कि इस वर्ष दीपावली एवं छठ जैसे महापर्व पूरे हर्षोल्लास एवं पारंपरिक तरीके से मनाये जा सकेंगे. इस माह पड़नेवाले पर्वों में विशेष हैं रमा एकादशी, धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दीपावली, भाईदूज, गोवर्धन पूजा, गुरुनानक जयंती, छठ एवं तुलसी विवाह एवं खग्रास चंद्रग्रहण इत्यादि. दीपावली को अपवाद मानें तो नवंबर माह की एक खास बात यह है कि चार माह से योग-निद्रा में लीन भगवान विष्णु इस माह जागृत अवस्था आयेंगे और इसके साथ ही हिंदू धर्मानुसार शुभ विवाह, यज्ञोपवित एवं मुंडन संस्कार जैसे तमाम शुभ कार्य शुरु हो जायेंगे.
आइये जानते हैं इस माह पड़ने वाले प्रमुख व्रत, पर्व एवं अन्य विशेष तिथियां क्या हैं.
नवंबर 2021: व्रत एवं त्योहारों की सूचीव
01 नवंबर: (सोमवार) रमा एकादशी, गोवत्स द्वाद्वशी
02 नवंबर: (मंगलवार) धनतेरस, भौम प्रदोष, औद्योगिक सुरक्षा दिवस
03 नवंबर: (बुधवार) नरक चतुर्दशी, मासिक शिवरात्रि
04 नवंबर: (बृहस्पतिवार) दीपावली (लक्ष्मीपूजन) काली पूजा
05 नवंबर: (शुक्रवार) गोवर्धन पूजा, बलिप्रतिपदा
06 नवंबर: (शनिवार) भाईदूज, यमद्वितिया
07 नवंबर: (रविवार) मुस्लिम रबि-उल आखिर मासारंभ यह भी पढ़ें : Durga Puja 2021 Dates in Kolkata: सुभो षष्ठी से लेकर महा नवमी और विजयादशमी तक, यहां देखें दुर्गा पूजा से जुड़ी तिथियों की पूरी लिस्ट
08 नवंबर: (सोमवार) विनायक चतुर्थी
09 नवंबरः (मंगलवार) पांडव पंचमी
10 नंवबर: (बुधवार) छठ पूजा
11 नंवबर: (बृहस्पतिवार) जलाराम जयंती, गोपाष्टमी
12 नंवबर: (शुक्रवार) कुष्मांड नवमी, अनला नवमी
14 नवंबर: (रविवार) देवउठनी एकादशी, पं. जवाहरलाल नेहरु जयंती
15 नवंबरः (सोमवार) तुलसी विवाह प्रारंभ, चातुर्मास समाप्त, पंडरपुर यात्रा
16 नवंबर: (मंगलवार) भौम प्रदोष, गरुड़ द्वाद्वशी
17 नवंबर: (बुधवार) वैकुण्ठ चतुर्दशी, लाला लाजपत राय जयंती
18 नवंबर: (बृहस्पतिवार) कार्तिक पूर्णिमा, त्रिपुरारी पूर्णिमा
19 नवंबर: (शुक्रवार) तुलसी विवाह, गुरुनानक जयंती, खग्रास चंद्रग्रहण
23 नवंबर: (मंगलवार) अंगारक गणेश संकष्ट चतुर्थी
24 नवंबर: (बुधवार) गुरुतेग बहादुर शहीद दिवस
28 नवंबर: (रविवार) महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती
30 नवंबर: (मंगलवार) उत्पन्ना एकादशी, आलंदी यात्रा
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 08, 2021 09:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

