धर्म

राशिफल 8 जून: जानिए आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

वृषभ: इस राशि वालों का बेहद ही खास रहनेवाला है. आज आप परिवार के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं.

राशिफल 8 जून: जानिए आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
राशिफल (File Photo)

नई दिल्ली: आज का दिन कुछ राशि के लिए अच्छा रहेगा तो कुछ के लिए सामान्य. मेष: इस राशि के लिए आज का दिन शुभ रहेगा. आज आपके पास बहुत सारे काम होंगे जिससे आप घिरे रहेंगे. आस-पास के लोग आपके काम की प्रशंसा करेंगे.कोई भी निर्णय लेने से पहले एक बार सोच लें.

वृषभ: इस राशि वालों का बेहद ही खास रहनेवाला है. आज आप परिवार के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं. साथ ही दिन तक आपको किसी नई नौकरी का प्रस्ताव भी आ सकता है, लेकिन शाम तक किसी समस्या से घर सकते हैं. करियर के लिहाज से अच्छे संकेत मिल सकते है.

मिथुन: इस राशि वाले अपने पार्टनर के साथ मिलकर कहीं घूमने जा सकते हैं. आज का दिन मीन राशिक के जातकों का बहुत दिन शुभ रहने वाला है. ऑफिस में सहयोगियों के साथ विवाद हो सकता है.

कर्क: इस राशि वालों के लिये सलाह दी जाती है कि अपने काम पर खास ध्यान दें. समय पर आए मौके का फायदा उठाए वरना पछतावा होगा. नौकरी में प्रमोशन मिलने की खबर मिल सकती है.

सिंह: इस राशि के जातक अपने हर काम के लिए प्रशंसा का पात्र बनेंगे. काम का बोझ ज्यादा रहने वाला है. परिवार के साथ किसी धार्मिक आयोजन के लिए जा सकते हैं. पूरा दिन कहां बीत जाएगा आपको इसका एहसास भी नहीं होगा.

कन्या: इस राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर ही रहेगा. पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा. नौकरीपेशे वालों और कारोबारियों के लिए दिन शानदार रहने वाला है. जहां भी आप निवेश करेंगे आपको फायदा ही होगा.

तुला: इस राशि वालों के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है. आज आपका दिन सामान्य नहीं रहने वाला इसीलिए अपने काम व बातों पर खास ध्यान दें. अपने सेहत के साथ साथ पैसों के लेन-देन में सावधान बरतें.

वृश्चिक: इस राशि वालों के लिए सलाह दी जाती है कि वह अपनी वाणी पर संयम बरतें. अपने परिवार व अधिकारियों के साथ किसी चीज की योजना बना सकते हैं. इस राशि की महिलाओं के लिए दिन बेहद अच्छा है.

धनु: इस राशि के लिए आज का दिन बहुत शुभ रहने वाला है. आपकी जिंदगी में कोई ऐसा आएगा जो आपको खुशियां देगा. आज लंबे समय से अटका धन वापस मिलेगा. जीवन में मधुर प्रेम संबंधों की शुरुआत होगी.

मकर: इस राशि वालों की नौकरी की तालाश पूरी होगी. पुराने कई काम जो अधर में लटके हुए हैं उन्हें पूरा करने का मौका मिलेगा. लेकिन आज के लिए आपको सलाह दी जाती है कि आप किसी के विवाद में न पड़े.

कुंभ: इस राशि वालो का दिन असामान्य रहने वाला है. आप चाहे तो इसे शुभ बना सकते हैं आपको इसके लिए किसी के विवाद में न पड़े हो सके तो किसी के गॉस्पिस्प का हिस्सा भी न बनें. आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा.

मीन: इस राशि वालों के लिए आज का दिन सामन्या रहने वाला है. आज लोग आपके काम से इम्प्रेस होंगे. पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है. माता-पिता का सहयोग मिलेगा. उनके लिए अपने बिजी शेड्यूल से समय निकलना न भूलें.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2018 08:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).