धर्म

राशिफल 20 जून: जानिए आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

मकर: जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा, किसी बाहरी व्यक्ति या स्थान से लाभ हो सकता है.

राशिफल 20 जून: जानिए आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
आज का राशिफल (Photo Credit-PTI)

मेष: आपकी इनकम अच्छी बने रहने के आसार हैं. साथ ही घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें. नए अवसर मिल सकते है.वृषभ: करीबी के साथ मनमुटाव हो सकता है. कोई भी फैसला सोच समझकर ले. इसके साथ ही शार्टकट का सहारा न लेकर सुरक्षित राह पर चलें.

मिथुन:आर्थिक स्थिति में वृद्धि और रूके कार्यों में प्रगति होगी. जीवनसाथी से बनाया हुआ तालमेल ही आपको वांछित सम्भल देगा.

कर्क: कामकाज में वांछित गुणात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा. क्रीड़ा व शैक्षिक क्षेत्रों में किसी सफल शख्सियत से प्रभावित होंगे. शुभ समाचार मिल सकते है. संतान से खुशी का समाचार मिलेगा.

सिंह:आर्थिक सुविधाओं की उन्नति होगी, सुख-साधन में वृद्धि होगी. जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें.

कन्या:भूमि संबंधी़ व्यवसाय लाभदायक रहेगा. स्वास्थ्य ठीक रहेगा.

तुला: यदि आप व्यवसायी हैं तो समय अनुकूल है, कार्य व्यवसाय को गति दे तो वांछित लाभ होगा.

वृश्चिक: मानसिक तनाव हो सकता है. कोई भी फैसला सोच समझकर लें.

धनु: नवीन कार्य व्यवसाय प्रारम्भ करेंगे. किसी पुराने शख्स से मुलाकात हो सकती है.

मकर: जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा, किसी बाहरी व्यक्ति या स्थान से लाभ हो सकता है.

कुंभ: रचनात्मक क्रिया कलापों में हिस्सा लें. कुछ नए लोगों से जान-पहचान बढ़ सकती है। जिससे आगामी समय में ये लोग आपके काम आ सकते हैं.

मीन: किसी भी योजना को बनाएं लेकिन उसे गुप्त रखना अतिआवश्यक है. खर्च की अधिकता के कारण मानसिक तनाव हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2018 09:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).