लाइफस्टाइल

Miss Diva 2018 Winner : मुंबई की नेहल चुडास्मा मिस यूनिवर्स की प्रतियोगिता में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

शुक्रवार को मिस डीवा प्रतियोगिता का आयोजन मुंबई में किया गया था. गुजरात की नेहल चुडास्मा इस प्रतियोगिता की विजेता बनी.

Miss Diva 2018 Winner  : मुंबई की नेहल चुडास्मा मिस यूनिवर्स की प्रतियोगिता में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
नेहल चुडास्मा बनी मिस डीवा प्रतियोगिता की विजेता (Photo Credits : Facebook)

शुक्रवार को मिस डीवा प्रतियोगिता का आयोजन मुंबई में किया गया था. मुंबई की नेहल चुडास्मा इस प्रतियोगिता की विजेता बनी. 19 कंटेस्टेंट ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था और नेहल टॉप 5 कंटेस्टेंट में से एक थी. टॉप 5 कंटेस्टेंट में नेहल के अलावा रौशनी शेओरण, लवीना इसरानी, अदिति हंडिया और हना रेजी कोशी ने जगह बनाई थी. इस समारोह में सोनाक्षी सिन्हा और टाइगर श्रॉफ ने जबरदस्त परफॉर्मेंस भी दी. टाइगर ने डांस कर माइकल जैक्सन को ट्रिब्यूट दिया. अब नेहल चुडास्मा मिस यूनिवर्स की प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी.

आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा ने इस प्रतियोगिता को होस्ट किया. लारा दत्ता, शिल्पा शेट्टी और सुशांत सिंह राजपूत जैसे सितारों ने इस प्रतियोगिता को जज किया था. इसके अलावा वहां पर कई डिज़ाइनर्स भी मौजूद थे.

इससे पहले इसी साल अनुकृति वास को मिस इंडिया चुना गया था. उस प्रतियोगिता में हरियाणा की मीनाक्षी चौधरी दूसरे स्थान पर रही थी और आंध्र प्रदेश की श्रेया राव को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ था. 2018 की मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में 19 साल की अनुकृति भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2018 11:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).