Makar Sankranti 2021 Rangoli Designs: मकर संक्रांति पर घर के मुख्य द्वार पर बनाए मनमोहक रंगोली, देखें लेटेस्ट डिजाइन के ट्यूटोरियल वीडियोज
मकर संक्रांति 2021 के शुभ अवसर पर आप भी अपने घर के मुख्य द्वार को रंगोली के मनमोहक डिजाइन से सजा सकें, इसलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं आकर्षक और खूबसूरत रंगोली डिजाइन्स के वीडियो, जिनकी मदद से आप रंगोली के ये डिजाइन बेहद आसानी से बना सकते हैं.
Makar Sankranti 2021 Rangoli Designs: सूर्य के उत्तरायण (Uttarayan) और दान-पुण्य का महापर्व मकर संक्रांति (Makar Sankranti) 14 जनवरी को मनाया जाएगा. इस दिन सूर्य धनु राशि को छोड़ मकर राशि में प्रवेश करते हैं. भारत में इस त्योहार को अलग-अलग रीति-रिवाजों के साथ धूमधाम से मनाया जाता हैं. तमिलनाडु में इसे पोंगल (Pongal) के नाम से जाना जाता हैं. वहीं केरल, कर्नाटक और आंध्रप्रदेश में संक्रांति के नाम से जाना जाता हैं. पंजाब और हरियाणा में इसे लोहड़ी (Lohri) के नाम से जाना जाता हैं. इस दिन आसमान रंग-बिरंगे पतंगों से गुलजार हो जाता है. घरों में तिल गुड़ के लड्डू बनाए जाते हैं. इसके साथ ही इस त्योहार को मनाने के लिए घरों की साफ-सफाई करने के साथ-साथ घर की आंगन की शोभा बढ़ाने के लिए रंगबिरंगी रंगोली मनाई जाती हैं.
मकर संक्रांति 2021 के शुभ अवसर पर आप भी अपने घर के मुख्य द्वार को रंगोली के मनमोहक डिजाइन से सजा सकें, इसलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं आकर्षक और खूबसूरत रंगोली डिजाइन्स के वीडियो, जिनकी मदद से आप रंगोली के ये डिजाइन बेहद आसानी से बना सकते हैं.
मकर संक्रांति के लिए लेटेस्ट डिजाइन
मकर संक्रांति स्पेशल रंगोली
मकर संक्रांति के लिए खास रंगोली डिजाइन
मकर संक्रांति के लिए मनमोहक रंगोली डिजाइन
मकर संक्रांति के लिए सिंपल रंगोली डिजाइन
रंगोली के आकर्षक डिजाइन के जरिए आप अपनी रचनात्मकता दिखा सकते हैं. इस वीडियोज की मदद से आप आसानी से रंगोली के ये डिजाइन्स बना सकते हैं. रंगोली के ये डिजाइन न सिर्फ आपके घर के मुख्य द्वार की शोभा बढ़ा सकते हैं, बल्कि इस पर्व की शुभता भी बढ़ा सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 09, 2021 12:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

