Greenstone Lobo Prediction: 2025–2029 में बदलने वाली है दुनिया, सोना, वॉर इकॉनमी और AI पर बड़ा संकेत, लोगों के बीच चर्चा तेज

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में ग्रीनस्टोन लोबो ने आने वाले वर्षों को लेकर बड़े और चौंकाने वाले दावे किए हैं. उन्होंने कहा कि 2025 से 2029 के बीच दुनिया में एक बड़ा स्ट्रक्चरल बदलाव देखने को मिलेगा, जिसका असर वैश्विक अर्थव्यवस्था, टेक्नोलॉजी और निवेश के अवसरों पर पड़ेगा.

ग्रीनस्टोन लोबो भविष्यवाणी (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Greenstone Lobo Prediction: सोशल मीडिया पर इन दिनों ग्रीनस्टोन लोबो का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को यूजर्स लगातार देख रहे हैं और इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. इस वायरल वीडियो में ग्रीनस्टोन लोबो अपने खास अंदाज में नजर आ रहे हैं, जिससे दर्शकों के बीच काफी चर्चा हो रही है. वीडियो सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इसे लेकर अलग-अलग तरह की राय देखने को मिल रही है. ICC T20 World Cup 2026 Semi Final Prediction: फेमस एस्ट्रोलॉजर ग्रीनस्टोन लोबो ने दोनों सेमीफाइनल मुकाबलों को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी, फाइनल में इस टीम के सिर सजेगी ट्रॉफी?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में ग्रीनस्टोन लोबो ने आने वाले वर्षों को लेकर बड़े और चौंकाने वाले दावे किए हैं. उन्होंने कहा कि 2025 से 2029 के बीच दुनिया में एक बड़ा स्ट्रक्चरल बदलाव देखने को मिलेगा, जिसका असर वैश्विक अर्थव्यवस्था, टेक्नोलॉजी और निवेश के अवसरों पर पड़ेगा.

युद्ध और संसाधनों की लड़ाई बढ़ने के संकेत

ग्रीनस्टोन लोबो के अनुसार, प्लूटो का मकर राशि में प्रभाव “पावर और कंट्रोल” के डार्क साइड को दर्शाता है. इसका मतलब है कि आने वाले समय में सिर्फ सीमाओं की रक्षा नहीं, बल्कि संसाधनों (Resources) के लिए संघर्ष और युद्ध जैसी स्थितियां बन सकती हैं.

उन्होंने कहा कि इस दौर में असली अवसर डिफेंस कंपनियों में नहीं, बल्कि इन सेक्टर्स में छिपे हैं:

रेयर अर्थ मटेरियल

यूरेनियम

स्ट्रेटेजिक मेटल्स

ये सभी “वॉर इकॉनमी” के पीछे काम करने वाली असली ताकत हैं.

AI और टेक सेक्टर पर बड़ा अलर्ट

वीडियो में AI और टेक्नोलॉजी को लेकर भी बड़ा संकेत दिया गया है. उनके मुताबिक अभी AI में ओवरहाइप चल रहा है. आगे चलकर इसमें तेज गिरावट (Correction) आ सकती है. लेकिन यह सेक्टर खत्म नहीं होगा, बल्कि मजबूत कंपनियां बचेंगी. उन्होंने निवेशकों को सलाह दी: गिरावट का इंतजार करें. मजबूत फंडामेंटल वाली कंपनियों में निवेश करें.

Hydrogen और Water सेक्टर में बड़े मौके

नेपच्यून के प्रभाव को समझाते हुए उन्होंने कहा कि पानी (Hydrogen + Oxygen) से जुड़े सेक्टर्स में बड़ा भविष्य छिपा है.

हाइड्रोजन फ्यूल एक बड़ा विकल्प बन सकता है

वॉटर मैनेजमेंट और सिस्टम्स में निवेश के अवसर बढ़ेंगे.

सोने (Gold) में 2026 में आ सकता है बड़ा उछाल

ग्रीनस्टोन लोबो ने बताया कि मई 2026 में एक खास ग्रह स्थिति बनने जा रही है, जो करीब 60 साल बाद होगी. इतिहास के अनुसार इस समय सोने की कीमतों में तेज उछाल देखा गया है. निवेशकों के लिए यह “अक्यूम्युलेट करने का सही समय” हो सकता है.

Agri-Tech, Pharma और नई टेक्नोलॉजी पर फोकस

वीडियो में आगे बताया गया कि एग्री-टेक और फूड सिक्योरिटी सेक्टर में ग्रोथ होगी. डेटा सेंटर्स का विस्तार जारी रहेगा. एयर टैक्सी और वॉटर ट्रांसपोर्ट जैसे नए सेक्टर उभरेंगे, साथ ही 2026 के दूसरे हिस्से में फार्मा सेक्टर में भी अच्छे मौके देखने को मिल सकते हैं, खासकर: मेंटल हेल्थ, प्रिवेंटिव हेल्थ (Prophylactics), बॉडी और वेलनेस सेक्टर.

क्या है पूरा संदेश

ग्रीनस्टोन लोबो के मुताबिक, आने वाला समय सतही ट्रेंड्स से हटकर गहराई में सोचने का है. उनका साफ संदेश है: “सिर्फ दिखने वाले ट्रेंड्स पर मत जाओ, असली मौके छिपे हुए सेक्टर्स में हैं.”

Share Now

\