Ganesh Jayanti Messages 2022: गणेश जयंती पर ये हिंदी मैसेजेस HD Wallpapers और GIF Greetings के जरिए भेजकर दें शुभकामनाएं
4 फरवरी माघी गणेश जयंती या बस गणेश जयंती के शुभ दिन के उत्सव को चिह्नित करता है. पूरे महाराष्ट्र में इस त्योहार को माघी गणपति (Maghi Ganpati), माघ शुक्ल चतुर्थी (Magha Shukla Chaturthi), तिलकुंड चतुर्थी (Tilkund Chaturthi) और वरद चतुर्थी (Varad Chaturthi) आदि कई अलग-अलग नामों से जाना जाता है....
Ganesh Jayanti Messages 2022: 4 फरवरी माघी गणेश जयंती या बस गणेश जयंती के शुभ दिन के उत्सव को चिह्नित करता है. पूरे महाराष्ट्र में इस त्योहार को माघी गणपति (Maghi Ganpati), माघ शुक्ल चतुर्थी (Magha Shukla Chaturthi), तिलकुंड चतुर्थी (Tilkund Chaturthi) और वरद चतुर्थी (Varad Chaturthi) आदि कई अलग-अलग नामों से जाना जाता है. Drikpanchang के अनुसार गणेश जयंती को भगवान गणेश की जयंती के रूप में मनाया जाता है. हिंदू कैलेंडर के अनुसार, यह माघ चंद्र मास के दौरान शुक्ल चतुर्थी को मनाया जाता है. माघ महीने के दौरान गणेश जयंती मुख्य रूप से महाराष्ट्र और कोंकण के तटीय क्षेत्रों में मनाई जाती है. यह भी पढ़ें: Ganesh Jayanti Greetings 2022: गणेश जयंती पर ये हिंदी ग्रीटिंग्स WhatsApp Stickers और GIF Images के जरिए भेजकर दें शुभकामनाएं
इस दिन भगवान गणेश के भक्त उपवास रखते हैं. ऐसी मान्यता है कि जो कोई भी इस दिन भगवान गणेश की पूजा करता है उसे दिव्य सुख की प्राप्ति होती है और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. यह उत्सव 04 फरवरी, 2022 को मनाया जाएगा. चतुर्थी तिथि 4 फरवरी, 2022 को सुबह 04:38 बजे शुरू होगी और 5 फरवरी, 2022 को सुबह 05:47 बजे तक चलेगी. इस दिन लोग अपने प्रियजनों को ग्रीटिंग्स भेजकर शुभकामनाएं देते हैं आप भी नीचे दिए गए विशेज WhatsApp Stickers, Facebook Greetings, GIF Images और Quotes के जरिए भेजकर गणेश जयंती की बधाई दे सकते हैं.
1. भगवान श्री गणेश की कृपा,
बनी रहे आप पर हर दम.
हर कार्य में सफलता मिले,
जीवन में न आये कोई गम
गणेश जयंती की शुभकामनाएं!

2. गणेश जी का रूप निराला है
चेहरा भी कितना भोला भाला है
जब भी आती है कोई मुसीबत
तो इन्होंने ही संभाला है
गणेश जयंती की शुभकामनाएं!

3. आपका और खुशियों का,
जनम- जनम का साथ हो
आपकी तरक्की की,
हर किसी की ज़बान पर बात हो.
जब भी कोई मुश्किल आए,
गणेशा आप के साथ हों.
गणेश जयंती की शुभकामनाएं!

4. सब शुभ कारज में पहले पूजा तेरी,
तुम बिना काम ना सरे, अरज सुन मेरी,
रिद्धि-सिद्धि को लेकर करो भवन में फेरी,
करो ऐसी कृपा नित करूँ मैं पूजा तेरी!!!
गणेश जयंती की शुभकामनाएं!

5. ॐ गं गणपतये नमः,
नए कार्य की शुरूआत अच्छी हो,
हर मनोकामना सच्ची हो,
गणेश जी का मन में वास रहे,
इस गणेश चतुर्थी आप अपनों के पास रहें
गणेश जयंती की शुभकामनाएं!

दिन की शुरुआत पूजा मुहूर्त के दौरान भगवान गणेश की पूजा करने से होती है. लोग अक्सर भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने के लिए मंदिरों में जाना पसंद करते हैं. इस वर्ष यह त्यौहार एक विशेष अवसर पर पड़ रहा है क्योंकि गणेश जयंती शिव योग के अंतर्गत आ रही है. 4 फरवरी को शाम 07:10 बजे तक शिव योग रहेगा. इसलिए यह पर्व शिव योग के साथ मनाया जाएगा. इसके अलावा रवि योग सुबह 07:08 से शुरू होकर दोपहर 03.58 बजे समाप्त होगा
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 04, 2022 07:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

