त्योहार

World Teachers' Day 2023 Wishes: विश्व शिक्षक दिवस की इन हिंदी WhatsApp Messages, Quotes, GIF Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

दुनिया में शिक्षा के महत्व और उसमें शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करने के उद्देश्य से 5 अक्टूबर को वर्ल्ड टीचर्स डे मनाया जाता है. ऐसे में इस बेहद खास अवसर पर आप इन शानदार हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, कोट्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स को शेयर करके विश्व शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अपने शिक्षकों के प्रति प्यार व सम्मान जाहिर कर सकते हैं.

World Teachers' Day 2023 Wishes: विश्व शिक्षक दिवस की इन हिंदी WhatsApp Messages, Quotes, GIF Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं
विश्व शिक्षक दिवस 2023 (Photo Credits: File Image)

World Teachers' Day 2023 Wishes in Hindi: अज्ञानता के अंधकार से ज्ञान के प्रकाश तक ले जाने वाले तमाम शिक्षकों के प्रति आभार और सम्मान जाहिर करने के लिए जहां भारत में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस (Teachers' Day) मनाया जाता है तो वहीं इसके ठीक एक महीने बाद यानी 5 अक्टूबर को विश्व शिक्षक दिवस मनाया जाता है, जिसे वर्ल्ड टीचर्स डे (World Teachers' Day) या अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस (International Teachers' Day) के तौर पर भी जाना जाता है. आपको बता दें कि साल 1966 में यूनेस्को और अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन के बीच एक बैठक हुई थी, जिसमें शिक्षकों के अधिकारों, जिम्मेदारियों, रोजगार और आगे की शिक्षा के साथ सभी गाइलाइन्स को बनाने का फैसला किया गया था, लेकिन साल 1994 में पहली बार विश्व शिक्षक दिवस मनाया गया, जिसके बाद से हर साल 5 अक्टूबर को दुनिया भर में विश्व शिक्षक दिवस मनाया जाता है.

दुनिया में शिक्षा के महत्व और उसमें शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करने के उद्देश्य से 5 अक्टूबर को वर्ल्ड टीचर्स डे मनाया जाता है. ऐसे में इस बेहद खास अवसर पर आप इन शानदार हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, कोट्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स को शेयर करके विश्व शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अपने शिक्षकों के प्रति प्यार व सम्मान जाहिर कर सकते हैं.

1- आप मेरे जीवन की प्रेरणा रहे हैं,

आपने हमेशा सत्य और अनुशासन का पाठ पढ़ाया है,

मेरे लिए आप सिर्फ एक टीचर नहीं,

बल्कि मेरे फ्रेंड, फिलॉस्फर और गाइड हैं.

विश्व शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं

विश्व शिक्षक दिवस 2023 (Photo Credits: File Image)

2- रोशनी बनकर आए जो हमारी जिंदगी में,

ऐसे गुरुओं को मैं प्रणाम करता हूं,

जमीन से आसमान तक पहुंचाने का जो रखते हैं हुनर,

ऐसे टीचर्स को मैं दिल से सलाम करता हूं.

विश्व शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं

विश्व शिक्षक दिवस 2023 (Photo Credits: File Image)

3- आज टीचर्स डे के दिन हम आपसे बताना चाहते हैं,

कि आप जिस तरह से हमें पढ़ाते हैं...

हमारा ध्यान रखते हैं, हमें प्यार करते है...

वो आपको दुनिया का बेस्ट टीचर बनाता है.

विश्व शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं

विश्व शिक्षक दिवस 2023 (Photo Credits: File Image)

4- मुझे पढ़ना-लिखना सिखाने के लिए धन्यवाद,

मुझे सही-गलत की पहचान सिखाने के लिए धन्यवाद,

मुझे बड़े सपने देखने और आकाश को चूमने का साहस देने के लिए धन्यवाद,

मेरा मित्र, गुरु और प्रकाश बनने के लिए धन्यवाद.

विश्व शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं

विश्व शिक्षक दिवस 2023 (Photo Credits: File Image)

5- जो बनाए हमें एक अच्छा इंसान,

और बताए सही-गलत की पहचान,

देश के उन भविष्य निर्माताओं को,

हम करते हैं शत-शत प्रणाम.

विश्व शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं

विश्व शिक्षक दिवस 2023 (Photo Credits: File Image)

विश्व शिक्षक दिवस पर दुनिया भर के तमाम शिक्षकों को उनकी शिक्षा और कार्यों के लिए सम्मानित किया जाता है, इसके साथ ही उनका आभार व्यक्त किया जाता है. इस दिन यूनेस्को और अंतरराष्ट्रीय शिक्षा संगठन द्वारा विशेष अभियान चलाए जाते हैं, ताकि शिक्षा के महत्व और उसमें शिक्षक की भूमिका के प्रति लोगों को जागरूक किया जा सके. आपको बता दें कि भारत में देश के पहले उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती को शिक्षक दिवस के तौर पर मनाया जाता है, जबकि दुनिया के विभिन्न देश अलग-अलग तारीखों पर शिक्षक दिवस मनाते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 04, 2023 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).