त्योहार

World Environment Day 2023 Wishes: विश्व पर्यावरण दिवस की इन हिंदी WhatsApp Messages, Quotes, Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

प्रकृति की रक्षा और पर्यावरण का संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी है, इसलिए इसकी खातिर हर इंसान को आगे आना होगा, ताकि पर्यावरण की सुरक्षा करके हम मानव जीवन को सुरक्षित कर सकें. पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए विश्व पर्यावरण दिवस से बेहतर और भला क्या हो सकता है? इस अवसर पर आप इन हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, कोट्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए शुभकामनाएं दे सकते हैं.

World Environment Day 2023 Wishes: विश्व पर्यावरण दिवस की इन हिंदी WhatsApp Messages, Quotes, Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं
विश्व पर्यावरण दिवस 2023 (Photo Credits: File Image)

World Environment Day 2023 Wishes in Hindi: पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से हर साल 5 जून को दुनिया भर में विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का मकसद मानव और पर्यावरण (Environment) के बीच के गहरे संबंध को समझाना है. इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण (Environment protection) के लिए प्रेरित करना है, क्योंकि प्रकृति अगर सुरक्षित है तो ही मानव जीवन सुरक्षित है. दरअसल, आधुनिकता के इस दौर में कई तरह की मानवीय गतिविधियों के चलते पर्यावरण को लगातार नुकसान पहुंच रहा है, जबकि सच्चाई तो यह है कि प्रकृति और पर्यावरण के बिना मानव जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है. इस दिवस के इतिहास की बात करें तो इसकी शुरुआत साल 1972 से हुई थी. दरअसल, 5 जून 1972 को संयुक्त राष्ट्र संघ ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की घोषणा की थी, तब से हर साल इस दिवस को मनाया जा रहा है.

प्रकृति की रक्षा और पर्यावरण का संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी है, इसलिए इसकी खातिर हर इंसान को आगे आना होगा, ताकि पर्यावरण की सुरक्षा करके हम मानव जीवन को सुरक्षित कर सकें. पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए विश्व पर्यावरण दिवस से बेहतर और भला क्या हो सकता है? इस अवसर पर आप इन हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, कोट्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए शुभकामनाएं दे सकते हैं.

1- हरी दुनिया, पेड़ पौधों की दुनिया,

शुद्ध और स्वच्छ हवा-जल की दुनिया,

फूल जैसे खिलते शहरों की दुनिया,

क्या आप भी चाहते है यह दुनिया.

पेड़ लगाएं- पर्यावरण को स्वच्छ बनाएं.

विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं

विश्व पर्यावरण दिवस 2023 (Photo Credits: File Image)

2- चलो आज इस जमीं को फिर से जन्नत बनाते हैं,

रोज न सही आज तो दो चार पौधे लगाते हैं.

विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं

विश्व पर्यावरण दिवस 2023 (Photo Credits: File Image)

3- विश्व पर्यावरण दिवस पर आप ये कसम जरूर खाएं,

अपने पूरे जीवन में कम से कम 10 पेड़ जरूर लगाएं.

विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं

विश्व पर्यावरण दिवस 2023 (Photo Credits: File Image)

4- विज्ञान का कद तुम कभी इतना नहीं बढ़ा पाओगे,

कि पर्यावरण प्रदूषण करके,

प्राकृतिक आपदाओं से बच जाओगे,

समझदारी दिखाओ और पेड़ लगाओ,

मिलकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाओ.

विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं

विश्व पर्यावरण दिवस 2023 (Photo Credits: File Image)

5- पर्यावरण प्रदूषण जो इतना फैलाओगे,

तो प्राकृतिक आपदाओं से कैसे बच पाओगे,

कुछ भी नहीं होगा विश्व पर्यावरण दिवस मनाने से,

पर्यावरण शुद्ध और स्वच्छ होगा पेड़ लगाने से.

विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं

विश्व पर्यावरण दिवस 2023 (Photo Credits: File Image)

गौरतलब है कि हर साल विश्व पर्यावरण दिवस को एक विशेष थीम के साथ मनाया जाता है. विश्व पर्यावरण दिवस 2023 की थीम Solutions to Plastic Pollution रखी गई है, जो प्लास्टिक प्रदूषण के समाधान पर आधारित है. सबसे पहले विश्व पर्यावरण दिवस स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में मनाया गया था. सन 1972 में स्टॉकहोम में पहली बार पर्यावरण सम्मेलन आयोजित किया गया था, जिसमें दुनिया के करीब 119 देशों ने हिस्सा लिया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2023 03:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).