Janmashtami 2025 Live Streaming: जन्माष्टमी के भव्य उत्सव को घर बैठे देखें लाइव, कान्हा के जन्मोत्सव और उनकी लीलाओं के बनें साक्षी

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व उनके बाल स्वरूप की नटखट लीलाओं को जीवंत करता है. ऐसे में उनके जन्मोत्सव पर देशभर के तमाम मंदिरों और सांस्कृतिक संस्थानों द्वारा जन्माष्टमी पर भव्य आयोजन किया जाता है और उनकी लीलाएं दिखाई जाती हैं. ऐसे में आप घर बैठे लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए न सिर्फ जन्माष्टमी के भव्य उत्सव को देख सकते हैं, बल्कि उनकी अद्भुत लीलाओं के भी साक्षी बन सकते हैं.

जन्माष्टमी 2025 (Photo Credits: File Image)

Janmashtami 2025 Live Streaming: जन्माष्टमी (Janmashtami) भगवान श्रीकृष्ण (Bhagwan Shri Krishna) के जन्म का उत्सव है, जो हिंदू धर्म में भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) के आठवें अवतार माने जाते हैं. हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को कृष्ण जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami) मनाई जाती है, जबकि इस साल 16 अगस्त 2025 को कान्हा का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है. श्रीकृष्ण धर्म, भक्ति और कर्मयोग के प्रतीक हैं. उनकी शिक्षाएं, विशेष रूप से भगवद्गीता, जीवन में नैतिकता, कर्तव्य, और आत्म-ज्ञान का मार्ग दिखाती हैं. यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, क्योंकि श्रीकृष्ण ने कंस, पूतना, और अन्य राक्षसों का वध कर धर्म की स्थापना की. जन्माष्टमी भक्तों को भक्ति और समर्पण के माध्यम से मोक्ष और आध्यात्मिक उन्नति का अवसर देता है.

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व उनके बाल स्वरूप की नटखट लीलाओं को जीवंत करता है. बालकृष्ण ने गोकुल में माखन चोरी, पूतना वध, तृणावर्त वध, कालिया नाग मर्दन और गोवर्धन पर्वत उठाने जैसी कई अद्भु लीलाएं कीं. ऐसे में उनके जन्मोत्सव पर देशभर के तमाम मंदिरों और सांस्कृतिक संस्थानों द्वारा जन्माष्टमी पर भव्य आयोजन किया जाता है और उनकी लीलाएं दिखाई जाती हैं. ऐसे में आप घर बैठे लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए न सिर्फ जन्माष्टमी के भव्य उत्सव को देख सकते हैं, बल्कि उनकी अद्भुत लीलाओं के भी साक्षी बन सकते हैं.

कृष्ण जन्माष्टमी के उत्सव को यहां देखें लाइव

DJJS श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव 2025 देखें लाइव

गौरतलब है कि जन्माष्टमी का यह पर्व भारत में सामुदायिक एकता को बढ़ावा देता है. रासलीला, दही-हांडी और झांकियां जैसे आयोजन सांस्कृतिक समृद्धि को दर्शाते हैं. मथुरा, वृंदावन, द्वारका, जगन्नाथ पुरी और नाथद्वारा जैसे स्थानों पर लाखों श्रद्धालु एकत्र होते हैं, जो धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को बढ़ाता है. इतना ही नहीं, ऐसी मान्यता है कि जन्माष्टमी पर उपवास, पूजा और भजन-कीर्तन करने से पापों का नाश, मनोकामनाओं की पूर्ति और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Share Now

Tags

Bankey Bihari Live Streaming on Janmashtami Dwarka festivals and events Happy Krishna Janmashtami 2025 ISKCON Temple Live ISKCON Vrindavan JANMASHTAMI Janmashtami 2025 Celebration Live Streaming Janmashtami Celebration Live Streaming janmashtami in mathura Janmashtami Live Streaming Janmashtami Mathura Live Streaming Krishna Janmashtami Krishna Janmashtami Celebrations Krishna Janmashtami Live Krishna Janmashtami Live Bhajan Krishna Janmashtami Live Darshan Krishna Janmashtami Live Program Krishna Janmashtami Live Streaming From Bankey Bihari Temple Krishna Janmashtami Live Streaming From ISKCON Krishna Janmashtami Live Telecast Krishna Janmashtami Live Video Krishna Janmasthan Temple Complex Krishna Jayanti Krishna Jayanti Mathura इस्कॉन टेम्पल लाइव इस्कॉन वृन्दावन इस्कॉन से कृष्ण जन्माष्टमी लाइव स्ट्रीमिंग कृष्ण जन्मस्थान मंदिर परिसर कृष्ण जन्माष्टमी कृष्ण जन्माष्टमी लाइव कृष्ण जन्माष्टमी समारोह कृष्ण जयंती कृष्ण जयंती मथुरा कृष्णजन्माष्टमी लाइव कार्यक्रम कृष्णजन्माष्टमी लाइव दर्शन कृष्णजन्माष्टमी लाइव प्रसारण कृष्णजन्माष्टमी लाइव भजन कृष्णजन्माष्टमी लाइव वीडियो जनमाष्टमी मथुरा लाइव स्ट्रीमिंग जनमाष्टमी लाइव स्ट्रीमिंग जन्माष्टमी 2025 सेलिब्रेशन लाइव स्ट्रीमिंग जन्माष्टमी द्वारका में जन्माष्टमी पर बांके बिहारी लाइव स्ट्रीमिंग जन्माष्टमी सेलिब्रेशन लाइव स्ट्रीमिंग बांके बिहारी मंदिर से कृष्णजन्माष्टमी लाइव स्ट्रीमिंग मथुरा में जन्माष्टमी हैप्पी कृष्ण जन्माष्टमी 2025

\