Vijay Diwas 2025 Messages: विजय दिवस पर ये हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes और GIF Greetings शेयर कर मनाएं अपनी जीत का जश्न
हर साल 16 दिसंबर को विजय दिवस (Vijay Diwas 2025) मनाया जाता है. भारत 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर मिली निर्णायक जीत की याद में विजय दिवस मनाता है, जिसके परिणामस्वरूप पूर्वी पाकिस्तान आज़ाद हुआ और एक नया देश बांग्लादेश बना. यह विजय हमें इस्तनी आसानी से नहीं मिली थी, इस दौरान हमारे सैनिकों ने अपनी जान गवाईं...
Vijay Diwas 2025 Messages: हर साल 16 दिसंबर को विजय दिवस (Vijay Diwas 2025) मनाया जाता है. भारत 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर मिली निर्णायक जीत की याद में विजय दिवस मनाता है, जिसके परिणामस्वरूप पूर्वी पाकिस्तान आज़ाद हुआ और एक नया देश बांग्लादेश बना. यह विजय हमें इस्तनी आसानी से नहीं मिली थी, इस दौरान हमारे सैनिकों ने अपनी जान गवाईं. यह दिन उन भारतीय सैनिकों की बहादुरी और बलिदान का सम्मान करता है जिन्होंने देश के गौरव और आज़ादी के लिए लड़ाई लड़ी थी. आज ही के दिन 16 दिसंबर 1971 को सुरक्षा बलों ने अदम्य साहस और सटीक रणनीति से पाकिस्तानी सेना को हराया और उसे सरेंडर करने पर मजबूर कर दिया. इस युद्ध के बाद बांग्लादेश बना. भारतीय सेना और पाकिस्तानी सेना के बिच यह लड़ाई लगातार 13 दिनों तक चली. 13 दिनों की ज़बरदस्त लड़ाई के बाद, 16 दिसंबर 1971 को पाकिस्तानी सेना ने सरेंडर कर दिया था. 93,000 से ज़्यादा युद्धबंदी बनाए गए थे, जो दूसरे विश्व युद्ध के बाद सबसे बड़े सैन्य सरेंडर में से एक था. यह भी पढ़ें: Spiritual Tourism in India: ना पहाड़, ना समुद्र... घूमने के लिए 2025 में गूगल पर सबसे ज्यादा खोजी गई ये जगह, देखें VIDEO
विजय दिवस को भारत में बहुत ही धूम धाम से मनाया जाता है. इस युद्ध में जान गंवानेवाले सैनिकों को श्रद्धांजलि दी जाती है. इस अवसर आप इन शानदार हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, कोट्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स को शेयर करके विजय दिवस की हार्दिक बधाई दे सकते हैं.
1- आओ झुककर सलाम करें उनको,
जिनके हिस्से में ये मुकाम आता है,
खुशनसीब हैं वो जिनका,
खून देश के काम आता है...
विजय दिवस की हार्दिक बधाई
2- देशभक्तों के बलिदान से,
स्वतंत्र हुए हैं हम,
कोई पूछे कौन हो,
तो गर्व से कहेंगे भारतीय हैं हम.
विजय दिवस की हार्दिक बधाई
3- मिटा दिया है वजूद उनका,
जो भी इनसे भिड़ा है,
देश की रक्षा का संकल्प लिए,
जो जवान सरहद पर खड़ा है.
विजय दिवस की हार्दिक बधाई
4- कभी सनम को छोड़ के देख लेना,
कभी शहीदों को याद करके देख लेना,
कोई महबूब नहीं है वतन जैसा यारो,
देश से कभी इश्क करके देख लेना.
विजय दिवस की हार्दिक बधाई
5- दुनिया में वही देश सबसे,
ज्यादा मजबूत होता है,
जिसके नागरिक अपने देश,
से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं.
विजय दिवस की हार्दिक बधाई
आजादी के बाद पाकिस्तान लगातार बांग्लादेश पर तानाशाही कर रहा था. उस समय भारत की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी थीं. उन्होंने बांग्लादेश से पूर्वी पाकिस्तान यानी बांग्लादेश के स्वतंत्रता संग्राम में समर्थन देने का वादा किया था. जिसके बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेनाओं को बांग्लादेश से खदेड़ दिया. जिसके बाद बांग्लादेश का नए राष्ट्र के तौर पर निर्माण हुआ.