त्योहार

Ugadi 2024 HD Images: तेलुगु नव वर्ष की शुभकामनाएं! अपनों को भेजें ये शानदार WhatsApp Stickers, GIF Greetings, Wallpapers और Photo Wishes

उगादि यानी तेलुगु नव वर्ष के पर्व को लोग पारंपरिक रीति-रिवाजों के हिसाब से मनाते हैं. इस जश्न की खुशियों को अपने प्रियजनों संग साझा करते हैं. इसके साथ ही लोग एक-दूसरे को हैप्पी उगादि कहकर बधाई देते हैं. ऐसे में इस खास अवसर आप भी इन शानदार एचडी इमेजेस, वॉट्सऐप स्टिकर्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, वॉलपेपर्स और फोटो विशेज को अपनों संग शेयर कर तेलुगु नव वर्ष की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

Ugadi 2024 HD Images: तेलुगु नव वर्ष की शुभकामनाएं! अपनों को भेजें ये शानदार WhatsApp Stickers, GIF Greetings, Wallpapers और Photo Wishes
उगादि 2024 (Photo Credits: File Image)

Ugadi 2024 HD Images: कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना जैसे दक्षिण भारतीय राज्यों में उगादि (Ugadi) के पर्व को बहुत धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है, जिसे तेलुगु नव वर्ष (Telugu New Year) के तौर पर जाना जाता है, इसलिए दक्षिण भारत में इसका विशेष महत्व बताया जाता है. ग्रेगोरियन कैलेंडर के हिसाब से आज (9 अप्रैल 2024, मंगलवार) उगादि का त्योहार मनाया जा रहा है, जबकि हिंदू पंचांग के अनुसार, इस पर्व को हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है. उगादि पर्व से कई पौराणिक कथाएं जुड़ी हुई हैं, जिसके अनुसार भगवान शिव ने सृष्टि के रचयिता भगवान ब्रह्मा को श्राप दिया था कि धरती पर उनकी पूजा नहीं की जाएगी, लेकिन उगादि पर उनकी विधिवत पूजा की जाती है. इससे जुड़ी एक अन्य कथा के अनुसार, इसी दिन भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार लिया था, जबकि ऐसा भी कहा जाता है कि इसी दिन भगवान राम और राजा युधिष्ठिर का राज्याभिषेक हुआ था.

उगादि यानी तेलुगु नव वर्ष के पर्व को लोग पारंपरिक रीति-रिवाजों के हिसाब से मनाते हैं. इस जश्न की खुशियों को अपने प्रियजनों संग साझा करते हैं. इसके साथ ही लोग एक-दूसरे को हैप्पी उगादि कहकर बधाई देते हैं. ऐसे में इस खास अवसर आप भी इन शानदार एचडी इमेजेस, वॉट्सऐप स्टिकर्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, वॉलपेपर्स और फोटो विशेज को अपनों संग शेयर कर तेलुगु नव वर्ष की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

1- ​हैप्पी उगादि 2024

उगादि 2024 (Photo Credits: File Image)

2- तेलुगु नव वर्ष की शुभकामनाएं

उगादि 2024 (Photo Credits: File Image)

3- हैप्पी तेलुगु न्यू ईयर

उगादि 2024 (Photo Credits: File Image)

4- उगादि की हार्दिक बधाई

उगादि 2024 (Photo Credits: File Image)

5- तेलुगु न्यू ईयर 2024
उगादि 2024 (Photo Credits: File Image)

आपको बता दें कि उगादि यानी तमिल नव वर्ष के दिन दक्षिण भारत के लोग व्यापार, गृह प्रवेश जैसे नए कार्यों की शुरुआत करते हैं, क्योंकि इस दिन को वो काफी शुभ मानते हैं. इस दिन जहां दक्षिण भारत के इन क्षेत्रों में उगादि का त्योहार मनाया जाता है तो वहीं इस दिन देशभर में मां दुर्गा की उपासना के पर्व चैत्र नवरात्रि की शुरुआत भी होती है. इसके साथ ही इस दिन महाराष्ट्र में नव वर्ष के तौर पर गुड़ी पड़वा का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2024 07:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).