त्योहार

Tulsidas Jayanti 2024 Messages: तुलसीदास जयंती की इन हिंदी WhatsApp Wishes, Quotes, Facebook Greetings को भेजकर दें शुभकामनाएं

गोस्वामी तुलसीदास जी ने अपने जीवनकाल में अनेकों ग्रंथों और पुस्तकों की रचना की थी, लेकिन उन्होंने भगवान राम के जन्म से राज्याभिषेक तक की घटनाओं को दोहा, चौपाई और छंद के जरिए रामचरित मानस जैसे महाकाव्य के रूप में लोगों तक पहुंचाया. गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती पर इन हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, कोट्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स को भेजकर अपनों को शुभकामनाएं दे सकते हैं.

Tulsidas Jayanti 2024 Messages: तुलसीदास जयंती की इन हिंदी WhatsApp Wishes, Quotes, Facebook Greetings को भेजकर दें शुभकामनाएं
तुलसीदास जयंती 2024 (Photo Credits: File Image)

Tulsidas Jayanti 2024 Messages in Hindi: ग्रेगोरियन कैलेंडर के हिसाब से आज यानी 11 अगस्त 2024 को महाकवि गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती मनाई जा रही है, जबकि हिंदू पंचांग के अनुसार रामचरितमानस (Ramcharitmanas) और हनुमान चालीसा (Hanuman Chalisa) की रचना करने वाले महाकवि गोस्वामी तुलसीदास जी (Mahakavi Goswami Tulsidas) का जन्म सावन मास (Sawan Maas) के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को हुआ था. ऐसी मान्यता है कि महाकवि तुलसीदास जी को भगवान श्रीराम (Shree Ram) और उनके परम भक्त हनुमान जी (Lord Hanuman) ने दर्शन दिए थे. कहा जाता है कि तुलसीदास तीर्थ यात्रा के लिए काशी गए थे, उस दौरान निरंतर वे राम नाम का जप करते रहे. इसके बाद उन्हें रामभक्त हनुमान जी के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ, तब उन्होंने हनुमान जी से भगवान श्रीराम के दर्शन पाने की प्रार्थना की, जिसके बाद बजरंगबली ने बताया कि चित्रकूट में उन्हें श्रीराम मिलेंगे. ऐसी मान्यता है कि मौनी अमावस्या के दिन चित्रकूट में तुलसीदास को भगवान श्रीराम के दर्शन प्राप्त हुए थे.

गोस्वामी तुलसीदास जी ने अपने जीवनकाल में अनेकों ग्रंथों और पुस्तकों की रचना की थी, लेकिन उन्होंने भगवान राम के जन्म से राज्याभिषेक तक की घटनाओं को दोहा, चौपाई और छंद के जरिए रामचरित मानस जैसे महाकाव्य के रूप में लोगों तक पहुंचाया. गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती पर इन हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, कोट्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स को भेजकर अपनों को शुभकामनाएं दे सकते हैं.

1- तुलसी मीठे बचन ते सुख उपजत चहुं ओर.
बसीकरन इक मंत्र है परिहरू बचन कठोर.
तुलसीदास जयंती की शुभकामनाएं

तुलसीदास जयंती 2024 (Photo Credits: File Image)

2- हनुमान चालीसा लिखी, अमर अमिट ये गाथा,
घट में हरी बसे तुम्हरे, मन भक्ति में लागा,
दरस दिए राम लला ने, हनुमत संग बिराजे,
उदय हुआ सुख का सूरज, भाग्य किस्मत जागा.
तुलसीदास जयंती की शुभकामनाएं

तुलसीदास जयंती 2024 (Photo Credits: File Image)

3- नमन करू तुम चरणों में, राम चरित के रचेता,
तुलसीदास दोनों कर जोडू, राम ह्रदय विजेता.
तुलसीदास जयंती की शुभकामनाएं

तुलसीदास जयंती 2024 (Photo Credits: File Image)

4- धन्य गुरुवर लेखनी, धन्य तुम्हारी करनी,
धन्य है वो देव पिता भी, धन्य तुम्हारी जननी,
जिसको लागा हरी रंग लागा, रंग कोई लागे ना,
रंगी तो बस मन चदरिया, हरी के रंग है रंगनी.
तुलसीदास जयंती की शुभकामनाएं

तुलसीदास जयंती 2024 (Photo Credits: File Image)

5- तुलसीदास की जयंती पर आपको,
और आपके परिवार वालों को बधाई.
तुलसीदास जयंती की शुभकामनाएं

तुलसीदास जयंती 2024 (Photo Credits: File Image)

महाकवि गोस्वामी तुलसीदास ने श्रीरामचरितमानस की रचना के बाद विनय पत्रिका नामक एक महत्वपूर्ण काव्य की रचना की थी. इसके अलावा उन्होंने हनुमान चालीसा और अन्य काव्यों की भी रचना की थी. कहा जाता है कि जन्म के दौरान उनके मुख से रोने की आवाज के बदले राम नाम का शब्द निकला था. इतना ही नहीं जन्म से ही उनके 32 दांत थे और उन्हें बचपन में रामबोला कहकर पुकारा जाता था. गोस्वामी तुलसीदास जी के जन्म के कुछ दिन बाद उनकी मां का निधन हो गया था, जिसके बाद तुलसीदास को अमंगल मानकर उनके पिता ने उनका त्याग कर दिया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 11, 2024 06:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).