त्योहार

Tulsidas Jayanti 2020 Wishes: गोस्वामी तुलसीदास जंयती पर प्रियजनों को भेजें ये हिंदी WhatsApp Stickers, Facebook Messages, GIF Greetings, Quotes, SMS, Wallpapers और दें शुभकामनाएं

रामचरितमानस और हनुमान चालीसा की रचना करने वाले महाकवि गोस्वामी तुलसीदास जी की आज (27 जुलाई 2020) जयंती मनाई जा रही है. इस शुभ अवसर पर अपने प्रियजनों को इन शानदार हिंदी वॉट्सऐप स्टिकर्स, फेसबुक मैसेजेस, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, कोट्स, एसएमएस, वॉलपेपर्स और विशेज के जरिए शुभकामनाएं दे सकते हैं.

Tulsidas Jayanti 2020 Wishes: गोस्वामी तुलसीदास जंयती पर प्रियजनों को भेजें ये हिंदी WhatsApp Stickers, Facebook Messages, GIF Greetings, Quotes, SMS, Wallpapers और दें शुभकामनाएं
तुलसीदास जयंती 2020 (Photo Credits: File Image)

Tulsidas Jayanti 2020 Wishes In Hindi: रामचरितमानस (Ramcharitmanas) और हनुमान चालीसा (Hanuman Chalisa) की रचना करने वाले महाकवि गोस्वामी तुलसीदास जी (Mahakavi Goswami Tulsidas) की आज (27 जुलाई 2020) जयंती मनाई जा रही है. तुलसीदास जी (Tulsidas) का जन्म सावन (Sawan) मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को हुआ था. कहा जाता है कि जन्म के समय उनके मुख से रोने की आवाज नहीं, बल्कि राम शब्द निकला था. इतना ही नहीं जन्म से ही उनके 32 दांत थे. बचपन में तुलसीदास को रामबोला कहकर पुकारा जाता था. गोस्वामी तुलसीदास जी के जन्म के कुछ दिन बाद उनकी मां का निधन हो गया था और पिता ने उन्हें अमंगल मानकर उनका त्याग कर दिया था. पिता द्वारा त्याग दिए जाने के बाद तुलसीदास को अपने बाल्यकाल में कई संकटों का सामना करना पड़ा था.

उन्होंने श्रीरामचरितमानस की रचना के बाद विनय पत्रिका नामक एक अन्य महत्वपूर्ण काव्य की रचना की थी. उन्होंने हनुमान चालीसा और अन्य काव्यों की रचना भी की. गोस्वामी तुलसीदास जयंती के शुभ अवसर पर अपने प्रियजनों को इन शानदार हिंदी वॉट्सऐप स्टिकर्स, फेसबुक मैसेजेस, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, कोट्स, एसएमएस, वॉलपेपर्स और विशेज के जरिए शुभकामनाएं दे सकते हैं.

1- नमन करू तुम चरणों में, राम चरित के रचेता,

तुलसीदास दोनों कर जोडू, राम ह्रदय विजेता.

तुलसीदास जयंती की शुभकामनाएं

तुलसीदास जयंती 2020 (Photo Credits: File Image)

2- हनुमान चालीसा लिखी, अमर अमिट ये गाथा,

घट में हरी बसे तुम्हरे, मन भक्ति में लागा,

दरस दिए राम लला ने, हनुमत संग बिराजे,

उदय हुआ सुख का सूरज, भाग्य किस्मत जागा.

तुलसीदास जयंती की शुभकामनाएं

तुलसीदास जयंती 2020 (Photo Credits: File Image)

3- धन्य गुरुवर लेखनी, धन्य तुम्हारी करनी,

धन्य है वो देव पिता भी, धन्य तुम्हारी जननी,

जिसको लागा हरी रंग लागा, रंग कोई लागे ना,

रंगी तो बस मन चदरिया, हरी के रंग है रंगनी.

तुलसीदास जयंती की शुभकामनाएं यह भी पढ़ें: Tulsidas Jayanti 2020: महाकवि गोस्वामी तुलसीदास ने की थी रामचरितमानस और हनुमान चालीसा की रचना, जानें उनसे जुड़ी खास बातें

तुलसीदास जयंती 2020 (Photo Credits: File Image)

4- तुलसी मीठे बचन ते सुख उपजत चहुं ओर.

बसीकरन इक मंत्र है परिहरू बचन कठोर.

तुलसीदास जयंती की शुभकामनाएं

तुलसीदास जयंती 2020 (Photo Credits: File Image)

5- तुलसीदास की जयंती पर आपको,

और आपके परिवार वालों को बधाई.

तुलसीदास जयंती की शुभकामनाएं

तुलसीदास जयंती 2020 (Photo Credits: File Image)

मान्यता है कि तुलसीदास जी को भगवान श्रीराम और हनुमान जी ने दर्शन दिए थे. कहा जाता है कि जब तुलसीदास तीर्थ यात्रा के लिए काशी गए,उस दौरान निरंतर राम नाम का जप करते रहे. इसके बाद रामभक्त हनुमान जी ने दर्शन दिए. उन्होंने हनुमान जी से भगवान श्रीराम के दर्शन पाने की प्रार्थना की. तब हनुमान जी ने उन्हें बताया कि चित्रकूट में उन्हें श्रीराम मिलेंगे. माना जाता है कि मौनी अमावस्या के पर्व पर चित्रकूट में तुलसीदास को भगवान राम के दर्शन प्राप्त हुए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2020 07:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).