Telugu Hanuman Jayanti 2024 Messages: हैप्पी तेलुगु हनुमान जयंती! शेयर करें ये हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes, GIF Greetings और HD Images
हनुमान जयंती चैत्र के महीने में आती है, लेकिन तमिल कैलेंडर के अनुसार यह मार्गशीर्ष माह में आती है, जबकि तेलुगु कैलेंडर के अनुसार यह त्योहार ज्येष्ठ माह में आता है, इसलिए लोग इस त्योहार को अपार भक्ति और समर्पण के साथ मनाते हैं. इस शुभ अवसर पर आप इन हिंदी मैसेजेस, कोट्स, वॉट्सऐप विशेज, जीआईएफ ग्रीटिंग्स और एचडी इमेजेस को भेजकर अपनों से हैप्पी तेलुगु हनुमान जयंती कह सकते हैं.
Telugu Hanuman Jayanti 2024 Messages in Hindi: देशभर में हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) रामभक्त हनुमान जी (Hanuman Ji) के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मनाई जाती है. उत्तर भारत में चैत्र पूर्णिमा के दिन हनुमान जयंती मनाई जाती है, जबकि तेलुगु कैलेंडर के अनुसार, हनुमान जयंती ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि को मनाई जाती है. तेलुगु हनुमान जयंती (Telugu Hanuman Jayanti) के पर्व को मुख्य रूप से आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) और तेलंगाना (Telangana) में मनाया जाता है. इस साल 1 जून 2024 को तेलुगु हनुमान जयंती मनाई जा रही है. हनुमान जयंती को हिंदुओं के प्रमुख पर्वों में से एक माना जाता है, जिसे पूरे देश में बहुत भव्यता और उत्साह के साथ मनाया जाता है. इस दिन भक्त हनुमान मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना करते हैं और उनसे आशीर्वाद मांगते हैं. हनुमान जयंती पर कई अनुष्ठान आयोजित किए जाते हैं.
हिंदू कैलेंडर के अनुसार, हनुमान जयंती चैत्र के महीने में आती है, लेकिन तमिल कैलेंडर के अनुसार यह मार्गशीर्ष माह में आती है, जबकि तेलुगु कैलेंडर के अनुसार यह त्योहार ज्येष्ठ माह में आता है, इसलिए लोग इस त्योहार को अपार भक्ति और समर्पण के साथ मनाते हैं. इस शुभ अवसर पर आप इन हिंदी मैसेजेस, कोट्स, वॉट्सऐप विशेज, जीआईएफ ग्रीटिंग्स और एचडी इमेजेस को भेजकर अपनों से हैप्पी तेलुगु हनुमान जयंती कह सकते हैं.





गौरतलब है कि रामभक्त हनुमान को चिरंजीवी माना जाता है, जो आज भी सशरीर धरती पर मौजूद हैं. तेलुगु हनुमान जयंती के इस पर्व की शुरुआत चैत्र पूर्णिमा से होती है और इसका समापन ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की दशमी को होता है. इस दिन को अंजनेय स्वामी जयंती के रूप में भी मनाया जाता है. भगवान श्रीराम के परम भक्त और भगवान शिव के रुद्रावतार हनुमान जी को बजरंगबली, मारुति नंदन, संकट मोचन और अंजनी के लाल जैसे कई नामों से जाना जाता है. हनुमान जयंती पर भक्त हनुमान चालीसा, सुंदरकांड और रामायण पाठ करते हैं. इसके साथ ही विशेष पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 01, 2024 06:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

