Swami Vivekananda Jayanti 2024 Quotes: ‘युवा ही देश का भविष्य हैं…’ जानें स्वामी विवेकानंद के ऐसे ही कुछ अनमोल विचार!

स्वामी विवेकानंद का सदा से यही मानना था, की युवा ही देश का भविष्य हैं, इसलिए उनका आध्यात्मिक एवं मानसिक रूप से मजबूत होना अनिवार्य हैं. स्वामी विवेकानंद जी के ये अनमोल विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणादायक है.

स्वामी विवेकानंद जयंती 2024 (Photo Credits: File Image)

Swami Vivekananda Jayanti 2024 Quotes: स्वामी विवेकानंद (Swami Vivekananda) का जन्म 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में हुआ था. पिता विश्वनाथ दत्त के पिता एक प्रतिष्ठित सरकारी प्रतिनिधि थे. माता भुवनेश्वरी सरल स्वभाव की ईश्वर में आस्था रखने वाली महिला थीं. बालपन में उन्हें नरेंद्रनाथ दत्त के नाम से पुकारा जाता है. स्वामी जी का जीवन सभी मानव जगत के लिए प्रेरणा स्त्रोत रहा है. उन्होंने संपूर्ण विश्व को बताया कि भारत जैसा देश इतने वर्षो से साथ हैं. उसका कारण उनके ह्रदय में बसने वाली उनकी करुणा, मानवता और परस्पर प्रेम की भावना हैं, जो सबके लिए उदाहरण हैं, स्वामी जी, युवा पीढ़ी के ऊर्जा स्तम्भ हैं, जिसकी आज के युग में युवा पीढ़ी को बेहद आवश्यकता है. स्वामी विवेकानंद का सदा से यही मानना था, की युवा ही देश का भविष्य हैं, इसलिए उनका आध्यात्मिक एवं मानसिक रूप से मजबूत होना अनिवार्य हैं.

स्वामी विवेकानंद जी के ये अनमोल विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणादायक है, जिनसे सीख लेकर युवा पीढ़ी देश की प्रगति और विकास में अपना अहम योगदान दे सकती हैं. स्वामी विवेकानंद जयंती पर आप उनके इन विचारों को अपनों संग शेयर कर सकते हैं.

1- उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाये।

स्वामी विवेकानंद जयंती 2024 (Photo Credits: File Image)

2- तुम सोचोगे, वैसा ही बन जाओगे. खुद को निर्बल मानोगे तो निर्बल और सबल मानोगे तो सबल ही बनोगे.

स्वामी विवेकानंद जयंती 2024 (Photo Credits: File Image)

3- खुद को कमजोर समझना सबसे बड़ा पाप हैं

स्वामी विवेकानंद जयंती 2024 (Photo Credits: File Image)

4- तुम्हें कोई पढ़ा नहीं सकता, कोई आध्यात्मिक नहीं बना सकता. तुमको सब कुछ खुद अंदर से सीखना है. आत्मा से अच्छा कोई शिक्षक नहीं है.

स्वामी विवेकानंद जयंती 2024 (Photo Credits: File Image)

5- दिल और दिमाग के बीच टकराव हो रहा है तो दिल की सुनो.

स्वामी विवेकानंद जयंती 2024 (Photo Credits: File Image)

6- शक्ति जीवन है, निर्बलता मृत्यु हैं. विस्तार जीवन है, संकुचन मृत्यु हैं. प्रेम जीवन है, द्वेष मृत्यु हैं.

स्वामी विवेकानंद जयंती 2024 (Photo Credits: File Image)

7- किसी दिन, जब आपके सामने कोई समस्या ना आये, आप सुनिश्चित हो सकते हैं कि आप गलत मार्ग पर चल रहे हैं.

स्वामी विवेकानंद जयंती 2024 (Photo Credits: File Image)

 8- एक समय में एक काम करें, और ऐसा करते समय अपनी पूरी आत्मा उसमे डाल दें, बाकी सब कुछ भूल जाओ.

स्वामी विवेकानंद जयंती 2024 (Photo Credits: File Image)

9- जब तक जीना, तब तक सीखना, अनुभव ही जगत में सर्वश्रेष्ठ शिक्षक हैं.

स्वामी विवेकानंद जयंती 2024 (Photo Credits: File Image)

10- जब तक आप खुद पर विश्वास नहीं करते तब तक आप भगवान पर विश्वास नहीं कर सकते।

स्वामी विवेकानंद जयंती 2024 (Photo Credits: File Image)

11- जो अग्नि हमें गर्मी देती है, हमें नष्ट भी कर सकती है, यह अग्नि का दोष नहीं हैं.

स्वामी विवेकानंद जयंती 2024 (Photo Credits: File Image)

12- चिंतन करो, चिंता नहीं, नए विचारों को जन्म दो.

स्वामी विवेकानंद जयंती 2024 (Photo Credits: File Image)

जब स्वामी विवेकानंद जी का मन आध्यात्म की ओर झुकने लगा, तब उन्होंने 25 वर्ष की आयु में ही संन्यास ले लिया. घर-द्वार छोड़कर संन्यास धारण करने के बाद उनका नाम स्वामी विवेकानंद पड़ा. रामकृष्ण परमहंस से उनकी मुलाकात सन 1881 में कलकत्ता के दक्षिणेश्वर काली मंदिर में हुई थी. स्वामी विवेकानंद के महान विचार आज भी लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलान लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

Share Now

Tags

festivals and events Happy National Youth Day Happy National Youth Day 2024 Happy Swami Vivekananda Jayanti Inspirational Quotes of Swami Vivekananda National Youth Day National Youth Day 2024 National Youth Day 2024 Date Swami Vivekanand Quotes Swami Vivekananda Swami Vivekananda Birth Anniversary Swami Vivekananda Birth Date Swami Vivekananda Hindi Quotes Swami Vivekananda Jayanti Swami Vivekananda Jayanti 2024 Swami Vivekananda Jayanti Date Swami Vivekananda Jayanti greetings Swami Vivekananda Jayanti Hindi Messages Swami Vivekananda Jayanti Hindi Quotes Swami Vivekananda Jayanti Hindi Wishes Swami Vivekananda Jayanti Images Swami Vivekananda Jayanti messages Swami Vivekananda Jayanti Quotes Swami Vivekananda Jayanti SMS Swami Vivekananda Jayanti Wallpapers Swami Vivekananda Jayanti wishes Swami Vivekananda quotes Swami Vivekananda Quotes in Hindi नेशनल यूथ डे नेशनल यूथ डे 2024 राष्ट्रीय युवा दिवस राष्ट्रीय युवा दिवस 2024 स्वामी विवेकानंद के अनमोल विचार स्वामी विवेकानंद के प्रेरणादायी कोट्स स्वामी विवेकानंद के महान विचार स्वामी विवेकानंद जयंती स्वामी विवेकानंद जयंती 2024 स्वामी विवेकानंद जयंती इमेजेस स्वामी विवेकानंद जयंती एसएमएस स्वामी विवेकानंद जयंती की शुभकामनाएं स्वामी विवेकानंद जयंती ग्रीटिंग्स स्वामी विवेकानंद जयंती फोटोज स्वामी विवेकानंद जयंती मैसेजेस स्वामी विवेकानंद जयंती वॉलपेपर्स स्वामी विवेकानंद जयंती शुभकामना संदेश

\