त्योहार

Surya Tilak Mahotsav: अयोध्या धाम में रामनवमी पर आयोजित होगा सूर्य तिलक महोत्सव, रामलला के माथे पर तिलक करेंगे सूर्यदेव

17 अप्रैल को रामनवमी उत्सव के दौरान सूर्यदेव लगभग 4 मिनट तक रामलला के माथे पर तिलक लगाकर शोभा बढ़ाएंगे. अयोध्या में रामलला के परिसर में सूर्य अभिषेक का सफल परीक्षण का वीडियो लोगों को भाव-विभोर कर रहा है.

Surya Tilak Mahotsav: अयोध्या धाम में रामनवमी पर आयोजित होगा सूर्य तिलक महोत्सव, रामलला के माथे पर तिलक करेंगे सूर्यदेव
सूर्य तिलक महोत्सव (Photo Credits: X)

Surya Tilak Mahotsav: अयोध्या धाम (Ayodhya Dham) में रामनवमी (Ram Navami) पर आयोजित होने वाले सूर्य तिलक महोत्सव (Surya Tilak Mahotsav) की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. बता दें कि 17 अप्रैल को रामनवमी उत्सव के दौरान सूर्यदेव लगभग 4 मिनट तक रामलला (Ramlala) के माथे पर तिलक लगाकर शोभा बढ़ाएंगे. दरअसल, अयोध्या में रामलला के परिसर में सूर्य अभिषेक का सफल परीक्षण किया गया, जिसमें दर्पण के जरिए भगवान के मस्तक पर सूर्यदेव ने तिलक किया. इस सफल परीक्षण के बाद अब 17 अप्रैल को रामनवमी पर सूर्यदेव रामलला के ललाट पर करीब 4 मिनट तक तिलक करेंगे. इस सफल परीक्षण के वीडियो को देख रामलला के भक्त भाव-विभार हो रहे हैं. यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्रि के शुभारंभ से श्री राम नवमी तक, रामलला धारण करेंगे विशेष वस्त्र (Watch Video)

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2024 01:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).