त्यौहार

प्रमुख शेयर बाजार गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में बंद रहेंगे

देश के प्रमुख शेयर बाजार गुरुवार को गणेश चतुर्थी के मौके पर बंद हैं. शेयर बाजार नियमित कारोबार के लिए शुक्रवार, 14 सितंबर को खुलेंगे. इससे पहले शेयर बाजार में बुधवार को नियमित कारोबार हुआ.

प्रमुख शेयर बाजार गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में बंद रहेंगे
गणेश चतुर्थी के मौके पर शेयर बाजार बंद ( प्रतीकात्मक तस्वीर PTI )

मुंबई: देश के प्रमुख शेयर बाजार गुरुवार को गणेश चतुर्थी के मौके पर बंद हैं. शेयर बाजार नियमित कारोबार के लिए शुक्रवार, 14 सितंबर को खुलेंगे. इससे पहले शेयर बाजार में बुधवार को नियमित कारोबार हुआ. सेंसेक्स 304.83 अंकों की मजबूती के साथ 37,717.96 पर और निफ्टी 82.40 अंकों की बढ़त के साथ 11,369.90 पर बंद हुआ.

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार सुबह 133.29 अंकों की मजबूती के साथ 37,546.42 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 52.6 अंकों की बढ़त के साथ 11,340.10 पर खुला.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 13, 2018 10:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).