त्योहार

Siblings Day 2022 HD Images: हैप्पी सिबलिंग डे! भाई-बहन एक-दूसरे संग शेयर करें ये WhatsApp Stickers, GIF Greetings, Photo SMS और वॉलपेपर्स

दुनिया भर के भाई-बहन के रिश्ते को सम्मान देने के लिए सिबलिंग डे मनाया जाता है. इस दिन भाई-बहन एक-दूसरे को प्यार भरी शुभकामनाएं देते हैं और इस दिन को खास बनाने की कोशिश करते हैं. आप भी इन शानदार एचडी इमेजेस, वॉट्सऐप स्टिकर्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, फोटो एसएमएस, वॉलपेपर्स को अपने भाई-बहन संग शेयर करे उन्हें हैप्पी सिबलिंग डे विश कर सकते हैं.

Siblings Day 2022 HD Images: हैप्पी सिबलिंग डे! भाई-बहन एक-दूसरे संग शेयर करें ये WhatsApp Stickers, GIF Greetings, Photo SMS और वॉलपेपर्स
सिबलिंग डे 2022 (Photo Credits: File Image)

Siblings Day 2022 HD Images: दुनिया भर के भाई-बहनों के लिए आज यानी 10 अप्रैल 2022 का दिन बेहद खास है, क्योंकि आज सिबलिंग डे (Siblings Day) मनाया जा रहा है. सिबलिंग्स (Siblings) यानी भाई-बहन (Brother-Sister) का रिश्ता सबसे प्यारा होता है, क्योंकि दोनों आपस में अगर लड़ते-झगड़ते हैं तो वो एक-दूसरे से बहुत प्यार भी करते हैं. भाई या बहन भले ही एक-दूजे को कुछ भी कह दें, लेकिन अगर किसी दूसरे व्यक्ति ने कुछ कह दिया तो फिर समझ लीजिए उसकी खैर नहीं है. भाई या बहन के बिना जीवन काफी अधूरा होता है. अमेरिका में इस दिवस को मनाने की शुरुआत 10 अप्रैल 1997 से हुई थी और इसका श्रेय क्लाउडिया एवर्ट को जाता है, क्योंकि उन्होंने न सिर्फ सिबलिंग फाउंडेशन (Sibling Foundation) की स्थापना की थी, बल्कि अमेरिकी कांग्रेस से इस दिवस को मनाने की अपील भी की थी. कहा जाता है कि उनकी कोशिशों की बदौलत ही हर साल 10 अप्रैल को सिबलिंग डे मनाया जाता है.

दुनिया भर के भाई-बहन के रिश्ते को सम्मान देने के लिए सिबलिंग डे मनाया जाता है. इस दिन भाई-बहन एक-दूसरे को प्यार भरी शुभकामनाएं देते हैं और इस दिन को खास बनाने की कोशिश करते हैं. आप भी इन शानदार एचडी इमेजेस, वॉट्सऐप स्टिकर्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, फोटो एसएमएस, वॉलपेपर्स को अपने भाई-बहन संग शेयर करे उन्हें हैप्पी सिबलिंग डे विश कर सकते हैं.

1- सिबलिंग डे की हार्दिक बधाई

सिबलिंग डे 2022 (Photo Credits: File Image)

2- सिबलिंग डे 2022

सिबलिंग डे 2022 (Photo Credits: File Image)

3- नेशनल सिबलिंग डे

सिबलिंग डे 2022 (Photo Credits: File Image)

यह भी पढ़ें: Siblings Day 2022 Wishes: सिबलिंग डे पर अपने भाई-बहन को इन हिंदी WhatsApp Messages, Quotes, Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

4- हैप्पी सिबलिंग डे

सिबलिंग डे 2022 (Photo Credits: File Image)

5- सिबलिंग डे की शुभकामनाएं

सिबलिंग डे 2022 (Photo Credits: File Image)

भाई-बहन असल जिंदगी में बिल्कुल टॉम एंड जेरी की तरह लड़ते-झगड़ते हैं, लेकिन जब दोनों में से किसी पर कोई आंच आती है तो फिर एक-दूसरे की ढाल भी बन जाते हैं. अगर माता-पिता से डांट पड़ी हो या फिर कॉलेज में किसी से झगड़ा हुआ हो तो फिर सिबलिंग्स एक-दूसरे का सहारा बन जाते हैं. वक्त पड़ने पर दोनों एक-दूसरे की मदद करने से भी पीछे नहीं हटते हैं. ऐसे में सिबलिंग डे पर आप भी अपने भाई या बहन को इन शुभकामना संदेशों के जरिए बता सकते हैं कि उनके बिना आपकी जिंदगी कितनी अधूरी है और उनकी आपके जीवन में कितनी अहमियत है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 10, 2022 08:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).