त्योहार

Sharad Purnima 2024 Messages: हैप्पी शरद पूर्णिमा! प्रियजनों संग शेयर करें ये हिंदी Quotes, GIF Greetings, WhatsApp Wishes और Photo SMS

ऐसी मान्यता है कि शरद पूर्णिमा की रात धन व ऐश्वर्य की देवी मां लक्ष्मी पृथ्वी पर विचरण करती हैं, इसलिए इस दिन जो भी मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करता है, उसके जीवन में धन-ऐश्वर्य, सुख और समृद्धि का आगमन होता है. इस अवसर पर आप इन हिंदी मैसेजेस, कोट्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, वॉट्सऐप विशेज, फोटो एसएमएस को शेयर करके अपने प्रियजनों से हैप्पी शरद पूर्णिमा कह सकते हैं.

Sharad Purnima 2024 Messages: हैप्पी शरद पूर्णिमा! प्रियजनों संग शेयर करें ये हिंदी Quotes, GIF Greetings, WhatsApp Wishes और Photo SMS
शरद पूर्णिमा 2024 (Photo Credits: File Image)

Sharad Purnima 2024 Messages in Hindi: इस साल 16 अक्टूबर 2024 को शरद पूर्णिमा मनाई जा रही है, जिसका हिंदू धर्म में विशेष महत्व बताया जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल अश्विन मास की पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा का त्योहार मनाया जाता है. शरद पूर्णिमा (Sharad Purnima) को रास पूर्णिमा (Raas Purnima), कोजागरी पूर्णिमा (Kojagiri Purnima), अमृत पूर्णिमा (Amrit Purnima), आरोग्य पूर्णिमा (Arogya Purnima), कौमुदि पूर्णिमा (Kaumudi Purnima) जैसे कई नामों से जाना जाता है. हिंदू धर्म की प्रचलित मान्यताओं के अनुसार, अश्विन मास की पूर्णिमा तिथि को समुद्र मंथन के दौरान महालक्ष्मी का प्राकट्य हुआ था, इसलिए इस तिथि को देवी लक्ष्मी के प्राकट्य दिवस के तौर पर भी मनाया जाता है. शरद पूर्णिमा की रात मां लक्ष्मी की पूजा करने का विधान है, इसी रात भगवान श्रीकृष्ण ने राधारानी और गोपियों के साथ महारास रचाया था, इसके साथ ही इस दिन चंद्रमा सोलह कलाओं से परिपूर्ण होता है और इस रात धरती पर अमृत की वर्षा होती है

ऐसी मान्यता है कि शरद पूर्णिमा की रात धन व ऐश्वर्य की देवी मां लक्ष्मी पृथ्वी पर विचरण करती हैं, इसलिए इस दिन जो भी मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करता है, उसके जीवन में धन-ऐश्वर्य, सुख और समृद्धि का आगमन होता है. इस अवसर पर आप इन हिंदी मैसेजेस, कोट्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, वॉट्सऐप विशेज, फोटो एसएमएस को शेयर करके अपने प्रियजनों से हैप्पी शरद पूर्णिमा कह सकते हैं.

1- आशा है की शरद पूर्णिमा का उत्सव,
दे आपके जीवन में खुशहाली और समृद्धि,
आप को मिले मां लक्ष्मी का आशीर्वाद और प्यार,
बहुत-बहुत शुभ हो आपके लिए ये त्योहार.
हैप्पी शरद पूर्णिमा

शरद पूर्णिमा 2024 (Photo Credits: File Image)

2- सबसे सुंदर होता है शरद पूर्णिमा का चांद,
और बरसता है सबसे ज्यादा आशीर्वाद,
आशा है कि इस रात आप सभी पर,
बरसे चंद्रमा का भरपूर आशीर्वाद.
हैप्पी शरद पूर्णिमा

शरद पूर्णिमा 2024 (Photo Credits: File Image)

3- शरद पूर्णिमा की रात लेकर आती है अपने साथ अमृत वर्षा,
जो भर देती है हमारे जीवन को सुख और समृद्धि से,
ये त्योहार आपके जीवन में नई उमंग लेकर आए,
आप और आपका परिवार सदा खुशहाल रहे.
हैप्पी शरद पूर्णिमा

शरद पूर्णिमा 2024 (Photo Credits: File Image)

4- नेह लुटाती चांदनी, कर सोलह श्रृंगार,
धवल चारू चंद्र किरणें, अमृत बरसा रहे आज,
शीतल, उज्जवल रश्मियां, मंत्रमुग्ध कर रही महारास,
प्रेम को पूर्ण करती सुख भरी है आज की रात.
हैप्पी शरद पूर्णिमा

शरद पूर्णिमा 2024 (Photo Credits: File Image)

5- शरद पूर्णिमा की रात्रि है सबसे सुंदर,
इस रात बरसता है देवताओं का प्यार और आशीर्वाद,
चंद्रमा की शीतल चांदनी और मां लक्ष्मी का प्यार,
शुभ हो आपके लिए कोजागिरी पूर्णिमा का यह त्योहार.
हैप्पी शरद पूर्णिमा

शरद पूर्णिमा 2024 (Photo Credits: File Image)

साल की सभी पूर्णिमा तिथियों में अश्विन मास की पूर्णिमा का विशेष महत्व बताया जाता है, क्योंकि शरद पूर्णिमा की रात में चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं से परिपूर्ण होता है और उसकी सुंदरता देखते ही बनती है. इस रात चंद्रमा की किरणों से धरती पर अमृत बरसता है, इसलिए खीर बनाकर रात के समय चंद्रमा की रोशनी में रखा जाता है. ऐसी मान्यता है कि चंद्रमा की किरणों से निकलने वाली अमृत की कुछ बूंदे खीर में समाहित हो जाती हैं, जिसके सेवन से सुख-समृद्धि, आरोग्य और सौंदर्य की प्राप्ति होती है. इसके साथ ही इस रात कुछ समय चंद्रमा की रोशनी में बिताने से सौंदर्य में भी गजब का निखार आता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 16, 2024 06:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).