Sawan Somvar 2025 Messages: हैप्पी सावन सोमवार! अपनों को भेजें ये भक्तिमय हिंदी WhatsApp Wishes, Quotes, GIF Greetings और Photo SMS

सावन का महीना भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है, इसलिए तमाम शिवभक्तों को इस पवित्र महीने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार रहता है. ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव एकमात्र ऐसे देव हैं, जो भक्तों की थोड़ी सी भक्ति से प्रसन्न होकर उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं. सावन के पहले सोमवार के इस खास मौके पर आप इन भक्तिमय मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, कोट्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स और फोटो एसएमएस के जरिए अपनों को बधाई दे सकते हैं.

सावन सोमवार 2025 (Photo Credits: File Image)

Sawan Somvar 2025 Messages in Hindi: इस साल सावन महीने (Sawan Month)  की शुरुआत 11 जुलाई 2025 से हुई है, जबकि सावन महीने के पहले सोमवार का व्रत 14  जुलाई 2025 को रखा जा रहा है. इस महीने 4 सावन के सोमवार (Sawan Somvar) पड़ रहे हैं और इस महीने का समापन 9 अगस्त 2025 को होगा. वैसे तो सोमवार का दिन भगवान शिव (Bhagwan Shiv) को समर्पित है, लेकिन सावन में पड़ने वाले सोमवार का महत्व और अधिक बढ़ जाता है. सावन सोमवार के दिन शिवलिंग का जल, गंगाजल, दूध, दही, शहद, चीनी, घी, पंचामृत इत्यादि से अभिषेक किया जाता है. इसके साथ ही कलावा, जनेऊ, चंदन, रोली, चावल, फूल, बेलपत्र, भांग, धतूरा, दूर्वा, पान-सुपारी, लौंग, इलायची, पंचमेवा, धूप-दीप इत्यादि से शिवलिंग का पूजन किया जाता है. ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव अपने भक्तों की थोड़ी सी भक्ति से भी प्रसन्न हो जाते हैं और उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं.

सावन का महीना भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है, इसलिए तमाम शिवभक्तों को इस पवित्र महीने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार रहता है. ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव एकमात्र ऐसे देव हैं, जो भक्तों की थोड़ी सी भक्ति से प्रसन्न होकर उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं. सावन के पहले सोमवार के इस खास मौके पर आप इन भक्तिमय मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, कोट्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स और फोटो एसएमएस के जरिए अपनों को बधाई दे सकते हैं.

1- विश्व का कण-कण शिव मय हो,
अब हर शक्ति का अवतार उठे,
जल, थल और अंबर से फिर,
बम-बम भोले की जय-जयकार उठे.
हैप्पी सावन सोमवार

सावन सोमवार 2025 (Photo Credits: File Image)

2- शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं,
शिव अनादि हैं, शिव भगवंत हैं,
शिव ओंकार हैं, शिव ब्रह्म हैं,
शिव शक्ति हैं, शिव भक्ति हैं,
आओ भगवान शिव को नमन करें,
उनकी कृपा हम सब पर बनी रहे.
हैप्पी सावन सोमवार

सावन सोमवार 2025 (Photo Credits: File Image)

3- ॐ में ही आस्था,
ॐ में ही विश्वास,
ॐ में ही सारा संसार,
ॐ से होती है अच्छे दिन की शुरुआत,
बोलो ॐ नम: शिवाय!
हैप्पी सावन सोमवार

सावन सोमवार 2025 (Photo Credits: File Image)

4- शिव की बनी रहे आप पर छाया,
पलट दे जो आपकी किस्मत की काया,
मिले आपको वो सब अपनी जिंदगी में,
जो कभी किसी ने भी न पाया.
हैप्पी सावन सोमवार

सावन सोमवार 2025 (Photo Credits: File Image)

5- सावन में मिले आपको,
शिव का आशीर्वाद,
शिव की भक्ति,
शिव सा साहस,
शिव सा त्याग,
शिव का साथ,
शिव सा तपोबल,
शिव जैसी शान.
हैप्पी सावन सोमवार

सावन सोमवार 2025 (Photo Credits: File Image)

प्रचलित मान्यता के अनुसार, सावन के महीने में भगवान शिव अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करने के लिए धरती पर अपने भक्तों के बीच आते हैं. ऐसी मान्यता है कि सावन सोमवार के दिन व्रत रखकर विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करने से भक्तों के सारे कष्ट दूर होते हैं और उन्हें सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है. माना जाता है कि सावन सोमवार के दिन व्रत रखकर महादेव की पूजा करने के साथ ही दान-पुण्य करने से बारह ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का फल प्राप्त होता है.

Share Now

Tags

festivals and events Happy Sawan Happy Sawan 2025 Happy Shravan Happy Shravan 2025 Lord Shiva Sawan Sawan 2025 Sawan Greetings Sawan HD Images Sawan Hindi Messages Sawan Hindi Wishes Sawan maas Sawan Maas 2025 Sawan Somvar Sawan Somvar 2025 Sawan Somvar Hindi Messages Sawan Somvar Hindi Wishes Sawan Somvar Images Sawan Somvar Wallpapers Sawan Somwar Sawan Somwar 2025 Sawan Somwar Greetings Sawan Somwar Hindi Messages Sawan Somwar Hindi Wishes Sawan Somwar Images Sawan Somwar Wallpapers Shravan Shravan 2025 Shravan Mass Shravan Mass 2025 भगवान शिव श्रावण मास श्रावण मास 2025 सावन सावन 2025 सावन इमेजेस सावन की शुभकामनाएं सावन की हार्दिक बधाई सावन मास सावन मास 2025 सावन वॉलपेपर्स सावन शुभकामना संदेश सावन सोमवार सावन सोमवार 2025 सावन सोमवार इमेजेस सावन सोमवार ग्रीटिंग्स सावन सोमवार वॉलपेपर्स सावन सोमवार शुभकामना संदेश सावन सोमवार हिंदी मैसेजेस सावन सोमवार हिंदी विशेज सावन हिंदी मैसेजेस सावन हिंदी विशेज हैप्पी सावन हैप्पी सावन 2025 हैप्पी सावन मास हैप्पी सावन मास 2025

\