त्योहार

Sawan Shivratri 2021 Messages: सावन शिवरात्रि की बधाई! सगे-संबंधियों को भेजें ये हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes, Facebook Greetings और GIF Images

हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है और आज सावन मास की शिवरात्रि है. ऐसे में शिव-पार्वती की पूजा करने के साथ-साथ अपनों को बधाई देना तो बनता है. इस अवसर पर आप भी अपने सगे-संबंधियों को इन भक्तिमय हिंदी मैसेजेस, कोट्स, वॉट्सऐप विशेज, फेसबुक ग्रीटिंग्स और जीआईएफ इमेजेस को भेजकर उन्हें सावन शिवरात्रि की बधाई दे सकते हैं.

Sawan Shivratri 2021 Messages: सावन शिवरात्रि की बधाई! सगे-संबंधियों को भेजें ये हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes, Facebook Greetings और GIF Images
सावन शिवरात्रि 2021 (Photo Credits: File Image)

Sawan Shivratri 2021 Messages: भगवान शिव (Lord Shiva) के अतिप्रिय सावन मास की शुरुआत 25 जुलाई से हो चुकी है और इस माह की शुरुआत के साथ ही भक्तों पर भोलेबाबा की भक्ति की रंग चढ़ा हुआ है. वैसे तो सावन मास का हर एक दिन भगवान शिव को प्रिय है, लेकिन सावन सोमवार (Sawan Somwar), सावन प्रदोष (Sawan Pradosh) और सावन शिवरात्रि (Sawan Shivratri) का महत्व अधिक बताया जाता है. सावन के पहले प्रदोष व्रत के संपन्न होने के बाद अब भक्तों ने सावन शिवरात्रि का व्रत किया है. वैसे तो साल भर में 12 शिवरात्रि आती है, लेकिन फाल्गुन मास की शिवरात्रि और सावन शिवरात्रि का विशेष महत्व बताया जाता है. आज यानी 06 अगस्त को सावन शिवरात्रि मनाई जा रही है. इस दिन कई शिवभक्त व्रत रखते हैं और भोलेबाबा की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं.

हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है और आज सावन मास की शिवरात्रि है. ऐसे में शिव-पार्वती की पूजा करने के साथ-साथ अपनों को बधाई देना तो बनता है. इस अवसर पर आप भी अपने सगे-संबंधियों को इन भक्तिमय हिंदी मैसेजेस, कोट्स, वॉट्सऐप विशेज, फेसबुक ग्रीटिंग्स और जीआईएफ इमेजेस को भेजकर उन्हें सावन शिवरात्रि की बधाई दे सकते हैं.

1- शिव की बनी रहे आप पर छाया,

पलट दे जो आपकी किस्मत की काया,

मिले आपको वो सब अपनी जिंदगी में,

जो कभी किसी ने भी न पाया...

शुभ सावन शिवरात्रि

सावन शिवरात्रि 2021 (Photo Credits: File Image)

यह भी पढ़ें: Sawan Shivratri 2021 Wishes: सावन शिवरात्रि पर अपनों संग शेयर करें ये हिंदी WhatsApp Stickers, Facebook Messages, Quotes, GIF Greetings और दें शुभकामनाएं

2- कण-कण में शिव हैं,

हर जगह में शिव हैं,

वर्तमान भी शिव हैं,

और भविष्य भी शिव हैं.

शुभ सावन शिवरात्रि

सावन शिवरात्रि 2021 (Photo Credits: File Image)

3- मिलती है तेरी भक्ति महाकाल बड़े जतन के बाद,

पा ही लूंगा तुझे, मैं श्मशान मे जलने के बाद...

शुभ सावन शिवरात्रि

सावन शिवरात्रि 2021 (Photo Credits: File Image)

4- विष पीने का आदी मेरा भोला है,

नागों की माला और बाघों का चोला है,

भूतों की बस्ती का पीछे टोला है,

मस्ती में डूबा-डूबा वो मेरा भोला है.

हर-हर महादेव!

शुभ सावन शिवरात्रि

सावन शिवरात्रि 2021 (Photo Credits: File Image)

यह भी पढ़ें: Sawan Pradosh 2021 HD Images: हैप्पी सावन प्रदोष! शेयर करें भगवान शिव के ये मनमोहक WhatsApp Wishes, Facebook Greetings, GIFs, Photos और वॉलपेपर्स

5- भोले बाबा की पूजा करेंगे,

तभी सारे बिगड़े काम बनेंगे.

शुभ सावन शिवरात्रि

सावन शिवरात्रि 2021 (Photo Credits: File Image)

हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन महीने की चतुर्दशी तिथि आज यानी 6 अगस्त 2021 (शुक्रवार) शाम 6. 28 बजे से शुरु हो रही है, जिसका समापन अगले दिन यानी 7 अगस्त को शाम 7.11 बजे होगा. शिवरात्रि में रात्रि पूजा का महत्व होता है, इसलिए आज सावन शिवरात्रि का व्रत रखा जा रहा है. सावन शिवरात्रि का व्रत रखने वाले लोग व्रत का पारण अगले दिन करेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2021 07:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).