Sawan 2021 Messages: सावन मास की इन भक्तिमय हिंदी WhatsApp Stickers, Facebook Greetings, Quotes, GIF Images के जरिए दें शिवभक्तों को शुभकामनाएं

सावन की शुरुआत होते ही हर कोई जैसे भगवान शिव की भक्ति के रंग में सराबोर हो जाता है. अब जब सावन शुरु हो रहा है तो ऐसे में शुभकामनाएं देना तो बनता है. इस खास अवसर पर आप इन भक्तिमय मैसेजेस, वॉट्सऐप स्टिकर्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स, कोट्स, जीआईएफ इमेजेस को भेजकर शिवभक्तों को सावन मास की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

सावन 2021 (Photo Credits: File Image)

Sawan 2021 Messages in Hindi: देवों के देव महादेव की भक्ति और उपासना के पावन मास यानी सावन (Sawan) की शुरुआत होने वाली है. इस साल भगवान शिव (Lord Shiva) के प्रिय सावन मास की शुरुआत 25 जुलाई 2021 से हो रही है और इसका समापन 22 अगस्त 2021 को होगा. कहा जाता है कि सावन का महीना भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है, इसलिए जो भी भक्त इस महीने पूरी आस्था और विश्वास के साथ महादेव (Mahadev) की भक्ति करता है, उसकी समस्त मनोकामनाएं पूरी होती हैं. मान्यता है कि सावन के महीने में भगवान शिव पृथ्वी पर अपने भक्तों के बीच निवास करते हैं और उनकी मुरादों की झोली भरते हैं. भगवान शिव के तमाम भक्त साल भर बेसब्री से सावन के आने का इंतज़ार करते हैं.

वैसे तो सावन मास का हर एक दिन बेहद खास होता है, लेकिन इस महीने पड़ने वाले सोमवार का विशेष महत्व बताया जाता है. सावन की शुरुआत होते ही हर कोई जैसे भगवान शिव की भक्ति के रंग में सराबोर हो जाता है. अब जब सावन शुरु हो रहा है तो ऐसे में शुभकामनाएं देना तो बनता है. इस खास अवसर पर आप इन भक्तिमय मैसेजेस, वॉट्सऐप स्टिकर्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स, कोट्स, जीआईएफ इमेजेस को भेजकर शिवभक्तों को सावन मास की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

1- हैसियत मेरी छोटी है,

पर मन मेरा शिवाला है,

कर्म तो मैं करता जाऊंगा,

क्योंकि साथ मेरे डमरूवाला है.

ॐ नमः शिवाय।।

सावन की शुभकामनाएं

सावन 2021 (Photo Credits: File Image)

2- शिव की शक्ति, शिव की भक्ति,

आपको खुशी की नई बहार मिले,

सावन माह के पावन अवसर पर,

जिंदगी में आपको नई शुरुआत मिले.

सावन की शुभकामनाएं

सावन 2021 (Photo Credits: File Image)

3- कर्ता करे न कर सके,

शिव करे सो होय,

तीन लोक नौ खंड में,

महाकाल से बड़ा न कोय.

सावन की शुभकामनाएं

सावन 2021 (Photo Credits: File Image)

यह भी पढ़ें: Sawan Month 2021 Start Date: कब से शुरु हो रहा है श्रावण मास? जानें भगवान शिव के अतिप्रिय मास का महत्व और सावन सोमवार तिथियों की पूरी लिस्ट

4- नाम ऊंचा है सबसे महादेव का,

वंदना उनकी करते हैं सब देवता,

शिव की पूजा से वरदान पाते हैं सब,

शक्ति का दान पाते हैं सब.

सावन की शुभकामनाएं

सावन 2021 (Photo Credits: File Image)

5-  करूं क्यों फिक्र कि,

मौत के बाद जगह कहां मिलेगी,

जहां होगी मेरे महादेव की महफिल,

मेरी रूह वहीं मिलेगी.

सावन की शुभकामनाएं

सावन 2021 (Photo Credits: File Image)

गौरतलब है कि हर साल सावन महीने की शुरुआत होते ही देश के तमाम शिव मंदिरों में भक्तों का जन सैलाब उमड़ता है. देशभर के शिवालयों में शिवलिंग की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. बिल्वपत्र, धतूरा, भांग, गंगाजल, जल, दूध, भस्म इत्यादि शिवलिंग पर अर्पित किए जाते हैं. मान्यता है कि सावन में सच्ची निष्ठा और भक्ति से शिव की उपासना करने से भोलेनाथ अपने भक्तों पर प्रसन्न होते हैं.

Share Now

Tags

festivals and events Happy Sawan Happy Sawan 2021 Happy Shravan Happy Shravan 2021 Lord Shiva Sawan Sawan 2021 Sawan Greetings Sawan HD Images Sawan Hindi Messages Sawan Hindi Wishes Sawan maas Sawan Maas 2021 Sawan Somvar Sawan Somvar 2021 Sawan Somvar Hindi Messages Sawan Somvar Hindi Wishes Sawan Somvar Images Sawan Somvar Wallpapers Sawan Somwar Sawan Somwar 2021 Sawan Somwar Greetings Sawan Somwar Hindi Messages Sawan Somwar Hindi Wishes Sawan Somwar Images Sawan Somwar Wallpapers Shravan Shravan 2021 Shravan Mass Shravan Mass 2021 भगवान शिव श्रावण मास श्रावण मास 2021 सावन सावन 2021 सावन इमेजेस सावन की शुभकामनाएं सावन की हार्दिक बधाई सावन मास सावन मास 2021 सावन वॉलपेपर्स सावन शुभकामना संदेश सावन सोमवार सावन सोमवार 2021 सावन सोमवार इमेजेस सावन सोमवार ग्रीटिंग्स सावन सोमवार वॉलपेपर्स सावन सोमवार शुभकामना संदेश सावन सोमवार हिंदी मैसेजेस सावन सोमवार हिंदी विशेज सावन हिंदी मैसेजेस सावन हिंदी विशेज हैप्पी सावन हैप्पी सावन 2021 हैप्पी सावन मास हैप्पी सावन मास 2021

\