Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti 2020 Greetings: सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती पर इन हिंदी GIF Wishes, HD Images, WhatsApp Stickers, Messages, Wallpapers के जरिए दें सभी को शुभकामनाएं
सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के तौर पर मनाकर लोगों को एकता की शक्ति और इसके महत्व से रूबरू कराने का प्रयास किया जाता है. इस खास अवसर पर आप इन आकर्षक हिंदी जीआईएफ विशेज, एचडी इमेजेस, वॉट्सऐप स्टिकर्स, मैसेजेस, ग्रीटिंग्स और वॉलपेपर्स के जरिए अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और करीबियों को सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती की प्यार भरी शुभकामनाएं दे सकते हैं.
Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti 2020 Greetings in Hindi: आज देशभर में (31 अक्टूबर 2020) स्वतंत्र भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती (Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti) मनाई जा रही है, जिसे नेशनल यूनिटी डे (National Unity Day) यानी राष्ट्रीय एकता दिवस (Rashtriya Ekta Diwas) के नाम से भी जाना जाता है. भारत को एक राष्ट्र बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले सरदार पटेल जी की जयंती के मौके पर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है. इस साल सरदार पटेल (Sardar Patel) की 144वीं जयंती मनाई जा रही है. 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात (Gujarat) के नाडियाद में जन्में सरदार पटेल, अपने पिता झावेर भाई और मां लाडबा पटेल की चौथी संतान थे. उन्होंने न सिर्फ भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाई, बल्कि 565 देसी रियासतों का विलय कर भारत को एक राष्ट्र बनाया, इसलिए भारत को एकता के सूत्र में पिरोने का श्रेय भी उन्हें ही जाता है. देशहित में किए गए उनके सराहनीय कार्यों के कारण ही उन्हें लौह पुरुष (Iron Man) और सरदार की उपाधि दी गई थी.
सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के तौर पर मनाकर लोगों को एकता की शक्ति और इसके महत्व से रूबरू कराने का प्रयास किया जाता है. इस खास अवसर पर आप इन आकर्षक हिंदी जीआईएफ विशेज, एचडी इमेजेस, वॉट्सऐप स्टिकर्स, मैसेजेस, ग्रीटिंग्स और वॉलपेपर्स के जरिए अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और करीबियों को सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती की प्यार भरी शुभकामनाएं दे सकते हैं.
1- सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती

2- सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती

3- सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती

4- सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती

5- सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती

गौरतलब है कि 31 अक्टूबर 2018 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लौह पुरुष की 182 मीटर ऊंची विशाल प्रतिमा का अनावरण किया था. गुजरात के वड़ोदरा में नर्मदा नदी के तट पर बनी इस प्रतिमा को 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' (Statue of Unity) कहा जाता है और इसे दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा के तौर पर भी जाना जाता है. इस दिन राजधानी दिल्ली समेत देश के विभिन्न हिस्सों में 'रन फॉर यूनिटी' नामक राष्ट्रव्यापी मैराथन का आयोजन किया जाता है. दरअसल, स्वतंत्र भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सरदार पटेल के संघर्षों और बलिदानों को याद रखते हुए ही भारत सरकार ने उनकी जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाने की घोषणा की थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 31, 2020 08:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

