Rose Day 2026 Wishes: ‘हम तो इस गुलाब को...’ रोज डे के इन रोमांटिक हिंदी Shayaris, WhatsApp Messages, GIF Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

लाल गुलाब को हमेशा से ही गहरे प्रेम और जुनून की निशानी माना गया है. प्रेमी जोड़े अक्सर रोज डे पर एक-दूसरे को लाल गुलाब का गुलदस्ता देकर अपने दिल की बात कहते हैं. इसके साथ ही आज के डिजिटल युग में लोग रोमांटिक शायरी, कस्टमाइज्ड गिफ्ट्स के जरिए भी इस दिन को सेलिब्रेट करते हैं. ऐसे में आप इन रोमांटिक हिंदी विशेज, शायरी, वॉट्सऐप मैसेजेस, जीआईएफ ग्रीटिंग्स के जरिए रोज डे की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

रोज डे 2026 (Photo Credits: File Image)

Rose Day 2026 Wishes in Hindi: साल के दूसरे महीने यानी फरवरी को वैश्विक स्तर पर 'प्यार का महीना' (Month of Love) माना जाता है. जैसे-जैसे फरवरी की शुरुआत होती है, दुनिया भर के प्रेमी जोड़ों में वैलेंटाइन वीक (Valentine's Week) को लेकर उत्साह बढ़ने लगता है. इस प्रेम उत्सव की आधिकारिक शुरुआत 7 फरवरी को 'रोज डे' (Rose Day) के साथ होती है, जो 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे (Valentine's Day) पर संपन्न होता है. यह सप्ताह न केवल भावनाओं के इजहार का जरिया है, बल्कि व्यापारिक दृष्टिकोण से भी फूलों और उपहारों के बाजार के लिए सबसे बड़ा अवसर बनकर उभरता है. वैलेंटाइन वीक के पहले दिन यानी रोज डे पर लोग अपने साथी, मित्रों और प्रियजनों को गुलाब के फूल देकर अपनी खुशी जाहिर करते हैं.

लाल गुलाब को हमेशा से ही गहरे प्रेम और जुनून की निशानी माना गया है. प्रेमी जोड़े अक्सर रोज डे पर एक-दूसरे को लाल गुलाब का गुलदस्ता देकर अपने दिल की बात कहते हैं. इसके साथ ही आज के डिजिटल युग में लोग रोमांटिक शायरी, कस्टमाइज्ड गिफ्ट्स के जरिए भी इस दिन को सेलिब्रेट करते हैं. ऐसे में आप इन रोमांटिक हिंदी विशेज, शायरी, वॉट्सऐप मैसेजेस, जीआईएफ ग्रीटिंग्स के जरिए रोज डे की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

1- होंठ कह नहीं सकते जो फसाना दिल का,
शायद नजरों से वो बात बन जाए,
इस उम्मीद से करते हैं इंतजार रोज डे का,
शायद इस गुलाब के जरिए मेरे प्यार का इजहार हो जाए.
रोज डे की शुभकामनाएं

रोज डे 2026 (Photo Credits: File Image)

2- मैंने भगवान से गुलाब मांगा,
उसने मुझे एक बगीचा दिया,
मैंने भगवान से एक बूंद मांगी,
उसने मुझे एक महासागर दिया,
मैंने भगवान से एक देवदूत मांगा,
उसने मुझे आपसे मिलाया.
रोज डे की शुभकामनाएं

रोज डे 2026 (Photo Credits: File Image)

3- जिसको पा ना सके वो जनाब हो आप,
मेरी जिंदगी का पहला ख्वाब हो आप,
लोग चाहे कुछ भी कहे आपको,
लेकिन मेरे लिए सुंदर गुलाब हो आप
रोज डे की शुभकामनाएं

रोज डे 2026 (Photo Credits: File Image)

4- बड़े ही चुपके से भेजा था,
मेरे मेहबूब ने मुझे एक गुलाब,
कम्बख्त उसकी खुशबू ने,
सारे शहर में हंगामा कर दिया.
रोज डे की शुभकामनाएं

रोज डे 2026 (Photo Credits: File Image)

5- प्यार के समंदर में सब डूबना चाहते हैं,
प्यार में कुछ खोते हैं तो कुछ पाते हैं,
प्यार तो एक गुलाब है जिसे सब तोड़ना चाहते हैं,
हम तो इस गुलाब को चूमना चाहते हैं.
रोज डे की शुभकामनाएं

रोज डे 2026 (Photo Credits: File Image)

गुलाब को प्रेम के प्रतीक के रूप में देखे जाने के पीछे कई ऐतिहासिक मान्यताएं हैं. ऐतिहासिक वृत्तांतों के अनुसार, मुगल बेगम नूरजहां को लाल गुलाब बेहद प्रिय थे. कहा जाता है कि उनके शौहर (जहांगीर) उन्हें प्रसन्न करने के लिए प्रतिदिन ताजे गुलाब के फूल भिजवाया करते थे. एक अन्य मान्यता के अनुसार, महारानी विक्टोरिया के शासनकाल में लोगों ने अपनी गुप्त भावनाओं को व्यक्त करने के लिए 'फूलों की भाषा' का उपयोग शुरू किया था. इसी दौर में एक-दूसरे को प्रभावित करने के लिए गुलाब देने का प्रचलन वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय हुआ.

Share Now

\