Republic Day 2026 Messages: हैप्पी रिपब्लिक डे! 77वें गणतंत्र दिवस पर शेयर करें ये हिंदी Shayaris, WhatsApp Wishes, GIF Greetings और Photo SMS

गणतंत्र दिवस का जश्न मनाने के लिए कई रंगारंग व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. इस दिन तिरंगा फहराकर लोग इसकी आन-बान और शान को सलाम करते हैं, साथ ही एकजुट होकर एक संप्रभु राष्ट्र की भावना और आत्मा का जश्न मनाते हैं. ऐसे में 77वें गणतंत्र दिवस के इस खास अवसर पर आप इन हिंदी मैसेजेस, शायरी, वॉट्सऐप विशेज, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, फोटो एसएमएस के जरिए अपनों से हैप्पी रिपब्लिक डे कह सकते हैं.

हैप्पी रिपब्लिक डे 2026 (Photo Credits: File Image)

Republic Day 2026 Messages in Hindi: हर साल 26 जनवरी को समस्त देशवासी पूरे जोश और उत्साह के साथ गणतंत्र दिवस (Republic Day) का जश्न मनाते हैं. दरअसल, अंग्रेजी हुकूमत से आजादी पाने के बाद आजाद भारत में 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान (Indian Constitution) को लागू किया गया था और भारत गणतांत्रिक देश बन गया, इसलिए हर साल 26 जनवरी को देशभर में गणतंत्र दिवस (Republic Day) को उत्सव के तौर पर धूमधाम से मनाया जाता है. बता दें कि 15 अगस्त 1947 को भारत अंग्रेजों की गुलामी की बेड़ियों से आजाद हुआ था और उसके करीब तीन साल बाद 26 जनवरी 1950 को भारत एक गणराज्य देश बना था, क्योंकि इसी दिन भारतीय संविधान (Indian Constitution) को लागू किया गया था. हर साल 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के राजपथ से इंडिया गेट तक भव्य परेड का आयोजन किया जाता है. इसके साथ ही विभिन्न राज्यों, विभागों और सैन्य बलों की झांकियां निकाली जाती है.

गणतंत्र दिवस का जश्न मनाने के लिए कई रंगारंग व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. इस दिन तिरंगा फहराकर लोग इसकी आन-बान और शान को सलाम करते हैं, साथ ही एकजुट होकर एक संप्रभु राष्ट्र की भावना और आत्मा का जश्न मनाते हैं. ऐसे में 77वें गणतंत्र दिवस के इस खास अवसर पर आप इन हिंदी मैसेजेस, शायरी, वॉट्सऐप विशेज, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, फोटो एसएमएस के जरिए अपनों से हैप्पी रिपब्लिक डे कह सकते हैं.

1- ना पूछो जमाने से कि क्या हमारी कहानी है,
हमारी पहचान बस यही है कि हम एक हिन्दुस्तानी हैं.
हैप्पी रिपब्लिक डे

हैप्पी रिपब्लिक डे 2026 (Photo Credits: File Image)

2- ऐ मेरे वतन के लोगों तुम खूब लगा लो नारा,
ये शुभ दिन है हम सब का लहरा लो तिरंगा प्यारा,
पर मत भूलो सीमा पर वीरों ने है प्राण गंवाए,
कुछ याद उन्हें भी कर लो जो लौट के घर ना आए…
हैप्पी रिपब्लिक डे

हैप्पी रिपब्लिक डे 2026 (Photo Credits: File Image)

3-  देशभक्तों से ही देश की शान है,
देशभक्तों से ही देश का मान है,
हम उस देश के फूल हैं यारों,
जिस देश का नाम हिंदुस्तान है.
हैप्पी रिपब्लिक डे

हैप्पी रिपब्लिक डे 2026 (Photo Credits: File Image)

4- सीमा पर लोग मरते हैं,
वो खुशनसीब अमर हो जाते हैं,
मेरी बदकिस्मती है ये,
हम आम जिंदगी जिए चले जाते हैं.
हैप्पी रिपब्लिक डे

हैप्पी रिपब्लिक डे 2026 (Photo Credits: File Image)

5- मुझे ना तन चाहिए, ना धन चाहिए,
बस अमन से भरा यह वतन चाहिए,
जब तक जिंदा रहूं, इस मातृभूमि के लिए,
और जब मरुं तो तिरंगा कफन चाहिए.
हैप्पी रिपब्लिक डे

हैप्पी रिपब्लिक डे 2026 (Photo Credits: File Image)

गौरतलब है कि संविधान सभा की मसौदा समिति के अध्यक्ष डॉ. बीआर आंबेडकर (Dr. Babasaheb Ambedkar) की अध्यक्षता में संविधान सभा का पहला सत्र 9 दिसंबर 1946 को आयोजित किया गया था, जबकि इसका अंतिम सत्र 26 नवंबर 1949 को हुआ था. संविधान सभा द्वारा अथक प्रयासों के बाद बनाया गया यह संविधान भारत को एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित करता है. गणतंत्र दिवस हमें हमारे अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करता है और देश के प्रति हमारे प्रेम को मजबूत करता है. ज्ञात हो कि देश में 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान के लागू होने के बाद पहले से चले आ रहे अंग्रेजों के कानून गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट (1935) को भारतीय संविधान के जरिए भारतीय शासन दस्तावेज के रूप में परिवर्तित कर दिया गया.

Share Now

Tags

26 जनवरी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस 26th January 76th Republic Day 76वां गणतंत्र दिवस 77th Republic Day 2026 77th Republic Day of India 77वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं festivals and events Gantantra Diwas Gantantra Diwas 2026 Gantantra Diwas Date Happy Republic Day Happy Republic Day 2026 Happy Republic Day GIFs Happy Republic Day Greetings Happy Republic Day Hindi Messages Happy Republic Day Hindi Wishes Happy Republic Day Images Happy Republic Day Images HD Happy Republic Day Messages Happy Republic Day Photos Happy Republic Day Quotes Happy Republic Day SMS Happy Republic Day Wallpapers Happy Republic Day Wishes Republic Day Republic Day 2026 Republic Day GIF Videos Republic Day GIFs Republic Day greetings Republic Day Hindi Messages Republic Day Hindi Wishes Republic Day Images Republic Day Messages Republic Day Messages in Hindi Republic Day Messages in Sanskrit Republic Day of India Republic Day Photos Republic Day Quotes Republic Day SMS Republic Day Wallpapers Republic Day Wishes Republic Day Wishes 2026 Republic Day wishes images Republic Day Wishes in Sanskrit गणतंत्र दिवस गणतंत्र दिवस 2026 गणतंत्र दिवस इमेजेस गणतंत्र दिवस एसएमएस गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं गणतंत्र दिवस कोट्स गणतंत्र दिवस ग्रीटिंग्स गणतंत्र दिवस फोटोज गणतंत्र दिवस मैसेजेस गणतंत्र दिवस विशेज गणतंत्र दिवस वॉलपेपर्स गणतंत्र दिवस शायरी गणतंत्र दिवस शुभकामना संदेश गणतंत्र दिवस संस्कृत मैसेज गणतंत्र दिवस संस्कृत विशेज गणतंत्र दिवस संस्कृत शुभकामना संदेश गणतंत्र दिवस हिंदी मैसेजेस गणतंत्र दिवस हिंदी विशेज ग्रीटिंग्स रिपब्लिक डे रिपब्लिक डे 2026 रिपब्लिक डे इमेजेस रिपब्लिक डे एसएमएस रिपब्लिक डे कोट्स रिपब्लिक डे फोटोज रिपब्लिक डे मैसेजेस रिपब्लिक डे विशेज रिपब्लिक डे वॉलपेपर्स रिपब्लिक डे शायरी रिपब्लिक डे शुभकामना संदेश रिपब्लिक डे हिंदी मैसेजेस रिपब्लिक डे हिंदी विशेज संस्कृत में गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं हैप्पी रिपब्लिक डे

\