Republic Day 2024 Greetings: गणतंत्र दिवस के इन मनमोहक WhatsApp Status, GIF Images, HD Wallpapers और Photos Wishes को भेजकर दें बधाई
देश में 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान के लागू होने के बाद पहले से चले आ रहे अंग्रेजों के कानून गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट (1935) को भारतीय संविधान के जरिए भारतीय शासन दस्तावेज के रूप में परिवर्तित कर दिया गया. गणतंत्र दिवस के इस खास उत्सव की खुशियों को सेलिब्रेट करने के लिए आप इन मनमोहक ग्रीटिंग्स, वॉट्सऐप स्टेटस, जीआईएफ इमेजेस, एचडी वॉलपेपर्स और फोटो विशेज के जरिए अपनों को गणतंत्र दिवस की बधाई दे सकते हैं.
Republic Day 2024 Greetings in Hindi: आज (26 जनवरी 2024) पूरा देश अपना 75वां गणतंत्र दिवस (Republic Day) मना रहा है, जिसके लिए कई दिन पहले से तैयारियां की जा रही थीं. 15 अगस्त 1947 को भारत अंग्रेजों की गुलामी की बेड़ियों से आजाद हुआ था और उसके करीब तीन साल बाद 26 जनवरी 1950 को भारत एक गणराज्य देश बना था, क्योंकि इसी दिन भारतीय संविधान (Indian Constitution) को लागू किया गया था. यही वजह है कि हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस यानी रिपब्लिक डे का जश्न बहुत धूमधाम से मनाया जाता है. ज्ञात हो कि 15 अगस्त 1947 को आजादी मिलने से पहले तक 26 जनवरी को ही स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता था, लेकिन आजादी के बाद जब 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू हुआ, तब से इस दिवस को गणतंत्र दिवस के तौर पर मनाया जाने लगा.
देश में 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान के लागू होने के बाद पहले से चले आ रहे अंग्रेजों के कानून गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट (1935) को भारतीय संविधान के जरिए भारतीय शासन दस्तावेज के रूप में परिवर्तित कर दिया गया. गणतंत्र दिवस के इस खास उत्सव की खुशियों को सेलिब्रेट करने के लिए आप इन मनमोहक ग्रीटिंग्स, वॉट्सऐप स्टेटस, जीआईएफ इमेजेस, एचडी वॉलपेपर्स और फोटो विशेज के जरिए अपनों को गणतंत्र दिवस की बधाई दे सकते हैं.
1- 75वें गणतंत्र दिवस की बधाई

2- हैप्पी रिपब्लिक डे

3- 75वां गणतंत्र दिवस

4- गणतंत्र दिवस 2024

5- रिपब्लिक डे 2024

गणतंत्र दिवस यानी रिपब्लिक डे पर दिल्ली के राजपथ से इंडिया गेट तक भव्य परेड का आयोजन किया जाता है. इस दिन आयोजित होने वाले परेड में थल सेना, वायु सेना और जल सेना की टुकड़ियों द्वारा भव्य परेड का आयोजन किया जाता है. इसके साथ ही विभिन्न राज्यों, विभागों और सैन्य बलों की झांकियां निकाली जाती है. इस अवसर पर राष्ट्रपति राजपथ पर तिरंगा फहराते हैं और सभी देशवासी तिरंगे को सलाम करते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 26, 2024 07:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).