नई दिल्ली: रमजान (Ramadan) के पाक महीने में 24 रोजा गुजरने के बाद आज यानी 19 मई को 25वां रोजा है. इस महीने में हर दिन खास होता है. इसलिए इस्लाम धर्म में इस पाक महीने को बरकत वाला महीना कहा जाता है. इस महीने के बारे में कुरआन शरीफ में फजीलत हैं कि कोई इंसान कितना भी खर्च करे लेकिन उसके रोजी रोटी में कम नहीं होता है. यही वजह है लोग इस महीने में फितरा और जकात निकालकर लोगों की मदद करते हैं. इस पाक महीने में शबाब कमाने के लिए लोग पूरे दिन रोजा रखने के बाद शाम को इफ्तार करते हैं. ऐसे में मुंबई, दिल्ली, लखनऊ, बेंगलुरु और चेन्नई में रहने वाले लोग सहरी और इफ्तार का सही समय जनान चाहते हैं तो यहां पढ़कर सही समय जान सकते हैं. जिससे वे सही समय पर सहरी और इफ्तारी कर सके.
रोजा रखने वाले लोगों को चाहिए कि वे सुबह में फज्र की नमाज से 10 मिनट पहले सहरी कर ले. इसके बाद वे फज्र की नमाज पढ़कर अपने काम काज में लग जाए. वहीं शाम को सूरज डूबने के दो मिनट बाद मगरिब शूरू होता है. रोजा रखने वाले लोग अजान के बाद इफ्तार करके मगरिब की नमाज पढ़ सकते हैं. यह भी पढ़े: Ramadan Sehri & Iftar Time 17th May 2020: जानें दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, कोलकाता और हैदराबाद समेत इन 5 प्रमुख बड़े शहरों में आज की सहरी और इफ्तार का सही समय
यहां देखे सहरी और इफ्तार का सही समय- (19 मई 2020 , मंगलवार )
1-Sehri-Iftar Timing in Mumbai
| DATE | SEHRI | IFTAR |
|---|---|---|
| 19 MAY 2020 | 04:42 AM | 7:08 PM |
2-Sehri-Iftar Timing in Delhi
| DATE | SEHRI | IFTAR |
|---|---|---|
| 19 MAY 2020 | 03:58 AM | 7:10 PM |
3-Sehri-Iftar Timing in Lucknow
| DATE | SEHRI | IFTAR |
|---|---|---|
| 19 MAY 2020 | 03:49 AM | 6:51 PM |
4-Sehri-Iftar Timing in Bengaluru
| DATE | SEHRI | IFTAR |
|---|---|---|
| 19 MAY 2020 | 04:37 AM | 6:44 PM |
5-Sehri-Iftar Timing in Chennai
| DATE | SEHRI | IFTAR |
|---|---|---|
| 19 MAY 2020 | 04:26 AM | 6:29 PM |
देश के ये पांच बड़े प्रमुख शहर हैं. जिन शहरों में कितना बजे की सहरी और इफ्तार का टाइम है. यदि आप किसी ऐसे जगह हैं. जहां पर अजान की आवाज नहीं सुनाई देता हैं. ऐसे में यदि आपको सहरी और इफ्तार का सही समय मालूम है तो आप अपनी घड़ी से सही समय देखकर सहरी और इफ्तार कर सकते हैं.













QuickLY