Ramadan Eid Moon Sighting 2025: ईद की खरीदारी से बाजारों में बढ़ी रौनक, जानें सऊदी अरब, खाड़ी देशों और भारत में कब मनाई जाएगी ईद और कब दिखेगा चांद

सऊदी अरब समेत खाड़ी देशों में 1 मार्च से रमजान का महीना शुरू हुआ था. वहीं, भारत में 1 मार्च को चांद दिखने के बाद 2 मार्च से रोजा शुरू हुआ. यदि सऊदी अरब, यूएई और खाड़ी देशों में 29 मार्च को ईद का चांद दिखता है, तो 30 मार्च को ईद-उल-फितर की नमाज अदा की जाएगी.

रमजान 2025 चांद का दीदार (Photo Credits: X)

Ramadan Eid Moon Sighting 2025:  रमजान का पाक महीना अब अपने अंतिम पड़ाव पर है. ऐसे में ईद की तैयारियों को लेकर बाजारों में कपड़े और सेवइयों की खरीदारी को लेकर में रौनक बढ़ गई है. क्योंकि सिर्फ एक हफ्ते बाद सऊदी अरब, खाड़ी देशों और भारत में खुशियों का पर्व ईद-उल-फितर मनाया जाएगा. आइए जानते हैं कि सऊदी अरब, खाड़ी देशों और भारत में ईद-उल-फितर कब मनाई जाएगी और कब दिखेगा चांद.

सऊदी अरब और खाड़ी देशों में ईद का चांद कब दिखेगा?

सऊदी अरब समेत खाड़ी देशों में 1 मार्च से रमजान का महीना शुरू हुआ था. वहीं, भारत में 1 मार्च को चांद दिखने के बाद 2 मार्च से रोजा शुरू हुआ. यदि सऊदी अरब, यूएई और खाड़ी देशों में 29 मार्च को ईद का चांद दिखता है, तो 30 मार्च को ईद-उल-फितर की नमाज अदा की जाएगी. वहीं, भारत और पाकिस्तान में अगर 30 मार्च को चांद दिखेगा, तो ईद की नमाज 31 मार्च को अदा की जाएगी. हालांकि ईद की तारीख चांद पर निर्भर करती है.

अलबिदा की नमाज

इस हफ्ते 28 मार्च को अलबिदा की नमाज अदा की जाएगी. रमजान के महीने में चार जुमे होते हैं, जिनमें से अंतिम जुमे को अलबिदा कहा जाता है. अलबिदा की नमाज में विशेष बरकत होती है, और यह इस रमजान का आखिरी जुमे का अवसर है. अलबिदा की नमाज दो रकत पढ़ी जाती है.

ईद-उल-फितर की नमाज

ईद-उल-फितर की नमाज दो रकत होती है, जो ईद के दिन अदा की जाती है.  इस दिन का इंतजार सभी मुसलमानों को बेसब्री से होता है, क्योंकि यह रमजान के महीने के अंत का प्रतीक है और खुशी का पर्व होता है.

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI 2026 Match Live Score Update: ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा वनडे, यहां देखें मैच की लाइव स्कोर अपडेट

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: ढाका में बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Toss Winner Prediction: ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

\