त्योहार

Rama Ekadashi 2021 Wishes: हैप्पी रमा एकादशी! प्रियजनों संग शेयर करें श्रीहरि के ये मनमोहक WhatsApp Stickers, Facebook Messages, Greetings, GIF Images और Wallpapers

रमा एकादशी के दिन भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की पूजा करने से दोनों की कृपा प्राप्त होती है और घर में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती है. इस दिन लोग एक-दूसरे को शुभकामना संदेश भी भेजते हैं. इस खास अवसर पर आप प्रियजनों को श्रीहरि के ये मनमोहक विशेस, वॉट्सऐप स्टिकर्स, फेसबुक मैसेजेस, ग्रीटिंग्स, जीआईएफ इमेजेस और वॉलपेपर्स को भेजकर हैप्पी रमा एकादशी कह सकते हैं.

Rama Ekadashi 2021 Wishes: हैप्पी रमा एकादशी! प्रियजनों संग शेयर करें श्रीहरि के ये मनमोहक WhatsApp Stickers, Facebook Messages, Greetings, GIF Images और Wallpapers
रमा एकादशी 2021 (Photo Credits: File Image)

Rama Ekadashi 2021 Wishes In Hindi: भगवान विष्णु (Lord Vishnu) को एकादशी तिथि अत्यंत प्रिय है और इस व्रत को सभी व्रतों में श्रेष्ठ व उत्तम माना जाता है. मान्यता है कि एकादशी व्रत (Ekadashi Vrat) करने वाले व्यक्ति को समस्त पापों से मुक्ति मिलती है और मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है. वैसे तो हर महीने दो एकादशी पड़ती है, लेकिन हर एकादशी का अपना अलग महत्व होता है. दिवाली के पहले यानी कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को रमा एकादशी (Rama Ekadashi) कहा जाता है और यह एकादशी 1 नवंबर यानी आज मनाई जा रही है. एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है, इसलिए इस दिन व्रत रखकर भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करते हैं. इसके साथ ही मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) की पूजा का विधान भी है.

रमा एकादशी के दिन भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की पूजा करने से दोनों की कृपा प्राप्त होती है और घर में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती है. एकादशी श्रीहरि के भक्तों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं है, इसलिए लोग एक-दूसरे को शुभकामना संदेश भी भेजते हैं. इस खास अवसर पर आप प्रियजनों को श्रीहरि के ये मनमोहक विशेस, वॉट्सऐप स्टिकर्स, फेसबुक मैसेजेस, ग्रीटिंग्स, जीआईएफ इमेजेस और वॉलपेपर्स को भेजकर हैप्पी रमा एकादशी कह सकते हैं.

1- रमा एकादशी 2021

रमा एकादशी 2021 (Photo Credits: File Image)
2- हैप्पी रमा एकादशी

रमा एकादशी 2021 (Photo Credits: File Image)

3- रमा एकादशी की शुभकामनाएं

रमा एकादशी 2021 (Photo Credits: File Image)

4- रमा एकादशी की बधाई

रमा एकादशी 2021 (Photo Credits: File Image)

5- शुभ रमा एकादशी

रमा एकादशी 2021 (Photo Credits: File Image)

मान्यता है कि रमा एकादशी के दिन व्रत रखकर श्रीहरि और मां लक्ष्मी की पूजा करने से सुख-समृद्धि और शांति की प्राप्ति होती है. इतना ही नबीं इस दिन विधिवत पूजन करने से आर्थिक संकटों और कर्ज इत्यादि से छुटकारा मिलता है. रमा एकादशी का नाम मां लक्ष्मी के नाम पर रखा गया है, क्योंकि उनका नाम रमा है, इसलिए इस दिन मां लक्ष्मी के रमा स्वरूप की पूजा करने का विधान है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 01, 2021 07:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).