Ram Navami 2025 Greetings: शुभ राम नवमी! दोस्तों-रिश्तेदारों संग शेयर करें ये मनमोहक WhatsApp Status, GIF Images, HD Wallpapers और Photo Wishes
चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर जहां राम नवमी मनाई जाती है तो वहीं इस दिन नवरात्रि का नौवां दिन होता है और इस दिन मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है. राम नवमी के पर्व के साथ चैत्र नवरात्रि का समापन होता है, ऐसे में इस खास अवसर पर आप इन मनमोहक ग्रीटिंग्स, वॉट्सऐप स्टेटस, जीआईएफ इमेजेस, एचडी वॉलपेपर्स और फोटो विशेज के जरिए दोस्तों-रिश्तेदारों से शुभ राम नवमी कह सकते हैं.
Ram Navami 2025 Greetings in Hindi: हिंदू धर्म की प्रचलित मान्यताओं के अनुसार, राक्षसों और आसुरी शक्तियों का नाश करके अधर्म पर धर्म की स्थापना करने के लिए जगत के पालनहार भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) ने धरती पर श्रीराम (Bhagwan Ram) के रूप में सातवां अवतार लिया था. अपने मानव अवतार श्रीराम के रूप में उन्होंने लंकापति रावण का संहार करके अधर्म पर धर्म का परचम लहराया था. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, त्रेता युग में चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को अयोध्या में राजा दशरथ के यहां माता कौशल्या के गर्भ से भगवान राम ने जन्म लिया था, जो जगत के पालनहार भगवान विष्णु के सातवें अवतार माने जाते हैं. इस साल राम नवमी (Ram Navami) के पर्व को 6 अप्रैल 2025 को मनाया जा रहा है.
चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर जहां राम नवमी मनाई जाती है तो वहीं इस दिन नवरात्रि का नौवां दिन होता है और इस दिन मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है. राम नवमी के पर्व के साथ चैत्र नवरात्रि का समापन होता है, ऐसे में इस खास अवसर पर आप इन मनमोहक ग्रीटिंग्स, वॉट्सऐप स्टेटस, जीआईएफ इमेजेस, एचडी वॉलपेपर्स और फोटो विशेज के जरिए दोस्तों-रिश्तेदारों से शुभ राम नवमी कह सकते हैं.

गौरतलब है कि देशभर में चैत्र शुक्ल नवमी को मर्यादापुरुषोत्तम भगवान राम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है, जिसे राम नवमी कहा जाता है. राम नवमी के पावन अवसर पर देशभर के राम मंदिरों में विशेष पूजा-अनुष्ठान का आयोजन किया जाता है. इस दिन भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की पूजा की जाती है. ऐसी मान्यता है कि राम नवमी के दिन श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और बजरंगबली की पूजा करने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि व खुशहाली का आगमन होता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 06, 2025 08:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).